img-fluid

RBI ने बजाज फाइनेंस समेत इन बैंकों पर लगाया जुर्माना, जानिए वजह

October 14, 2023

मुंबई: बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), आरबीएल बैंक (RBL Bank) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार (13 अक्टूबर) को कहा कि बजाज फाइनेंस, आरबीएल बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने निर्देंशों का पालन नहीं करने के कारण इन पर जुर्माना लगाया गया है. केंद्रीय बैंक के अनुसार आरबीआई ने बजाज फाइनेंस पर 8.50 लाख रुपये, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर 1 करोड़ रुपये और आरबीएल बैंक पर 64 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने कुछ निर्देशों का पालन नहीं किया. कुछ परियोजनाओं के लिए बैंक ने कॉरपोरेशन को टर्म लोन पास किया और इस मामले में बैंक ने प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जांच पड़ताल नहीं क. ये चेक नहीं किया गया कि जिस प्रोजेक्ट के लिए फंड्स पास किये गए हैं, उस प्रोजेक्ट में रेवेन्यू का कोई खास जरिया है या नहीं. इसमें आरबीआई की बनाई गई गाइडलाइंस का पालन नहीं किया गया.


  • आरबीएल बैंक मार्च को समाप्त होने वाले तीन फाइनेंशियल ईयर 31 मार्च 2018, 31 मार्च 2019 और 31 मार्च 2020 के लिए अपने शेयर होल्डर्स से फॉर्म B से डिक्लेरेशन नहीं ले पाया. इन 3 वित्तीय वर्ष के सितंबर के अंत तक अपने प्रमुख शेयरधारकों में से एक की ‘फिट और प्रॉपर’ स्टेटस को जारी रखने के संबंध में आरबीआई को सर्टिफिकेट नहीं दे पाया.

    आरबीआई ने कहा कि बजाज फाइनेंस पर आरबीआई के निर्देशों का पालन न करने और आरबीआई को कुछ धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने में देरी करने के कारण जुर्माना लगाया गया है. केंद्रीय बैंक ने एक अन्य विज्ञप्ति में कहा कि ‘एनबीएफसी में धोखाधड़ी की निगरानी से जुड़े निर्देशों का अनुपालन नहीं करने के लिए बजाज फाइनेंस लिमिटेड पर 8.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

    Share:

  • लाडली बहना बंद करने की तैयारी शुरू, CM शिवराज का कांग्रेस पर हमला

    Sat Oct 14 , 2023
    भोपाल। कांग्रेस और कमलनाथ (Congress and Kamal Nath) गरीब विरोधी, बहन विरोधी और आदिवासी विरोधी (anti tribal) हैं। प्रियंका जी और कमलनाथ जी (Priyanka ji and Kamalnath ji) सुन लीजिए हम आदिवासी भाई बहनों को सम्मान भी देंगे और सामान भी देंगे। यह कहना है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) का। […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved