
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की 230 विधानसभा सीट में से कांग्रेस (Congress) ने 150 प्लस सीट जीतने का लक्ष्य बनाते हुए महाजनसंपर्क अभियान (public relations campaign) शुरू करने का ऐलान किया है। पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े सहित पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कांग्रेस के कई स्टार प्रचारक चुनावी रण (election battle) में उतरेंगे।
भोपाल में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पीसीसी दफ्तर में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि मध्यप्रदेश में मतदान में अब 15 दिन बचे हैं। उन्होंने दावा किया कि मध्यप्रदेश में प्रचण्ड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बन रही है। मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीट पर अगले 15 दिन कांग्रेस के दिग्गज नेता महाजनसंपर्क अभियान में उतरेंगें। 22 रैलियां, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे। 70 रैली कमलनाथ, 60 दिग्विजय सिंह और 30 रैली रणदीप सिंह सुरजेवाला करेंगे।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved