img-fluid

Rajasthan Election: जहां-जहां कांग्रेस आती है, वहां आतंकवादी, अपराधी और दंगाई बेलगाम हो जाते हैं: मोदी

November 18, 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भरतपुर में कांग्रेस पर निशाना साधा

भरतपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां-जहां कांग्रेस आती है, वहां आतंकवादी, अपराधी और दंगाई बेलगाम हो जाते हैं और कांग्रेस के लिए तुष्टिकरण ही सब कुछ है। मोदी ने भरतपुर में पार्टी की विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। चाहे इसमें आपका जीवन तक दांव में क्यों ना लगाना पड़े। मोदी ने कहा, एक तरफ तो भारत दुनिया में अग्रणी बन रहा है, दूसरी तरफ राजस्थान में बीते पांच वर्ष में क्या हुआ? पांच साल में जो बर्बादी हुई उसके लिए जिम्मेदार कौन है? यहां कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार, दंगों और अपराधों में अग्रणी बना दिया। इसलिए राजस्थान कह रहा है- जादूगर जी कोनी मिले वोट जी (वोट नहीं मिलेंगे)।


– कोई भी त्योहार शांति से नहीं मना पाए

मोदी ने कहा कि बीते पांच साल में बहनों-बेटियों, दलितों, वंचितों पर सबसे ज्यादा अपराध हुआ, सबसे ज्यादा जुर्म हुआ। होली हो, रामनवमी हो, हनुमान जयंती हो, कोई भी त्योहार आप लोग शांति से नहीं मना पाए। दंगे, पत्थरबाजी, कफ्र्यू राजस्थान में यही सब चलता रहा है। मोदी ने कहा कि राजस्थान से कांग्रेस को सदा सर्वदा के लिए हटाने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में दलितों के खिलाफ अत्याचार के नए रिकार्ड बन रहे हैं, कांग्रेस स्वभाव से ही दलित विरोधी है।

-वादे जरूर पूरे होंगे, यह मोदी की भी गारंटी है।

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषणापत्र का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि राजस्थान भाजपा ने शानदार संकल्प पत्र जारी किया है। भाजपा का संकल्प है राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाएंगे। राजस्थान भाजपा ने जो वादे किए हैं इन्हें पूरा करने के लिए हम जी-जान लगा देंगे। और आपसे किए ये वादे जरूर पूरे होंगे, यह मोदी की भी गारंटी है।

-25 नवंबर को मतदान

राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है। इसका जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि अबसे ठीक एक हफ्ते बाद राजस्थान में मतदान होने वाला है। हर तरफ एक ही गूंज है, जन-जन की यही पुकार आ रही है भाजपा सरकार। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा, कुछ लोग यहां खुद को जादूगर कहते हैं। अब उन्हें आज राजस्थान की जनता कह रही है, तीन दिसंबर कांग्रेस छू मंतर।

Share:

  • डेलिसल रोड पुल का रातोंरात आदित्य ठाकरे ने कर दिया उद्घाटन, अब FIR दर्ज

    Sat Nov 18 , 2023
    मुंबई (Mumbai)। शिव सेना के नेता आदित्य ठाकर (Aditya Thakar) पर अवैध रूप से लोअर परेल में डेलिसल रोड ब्रिज (Delisle Road Bridge) का उद्घाटन करने का आरोप लगा है। दरअसल, मुंबई नगर निगम (BMC) की शिकायत पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के नेता और विधायक आदित्य ठाकरे, एमएलसी सुनील शिंदे, सचिन अहीर, पूर्व […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved