
हरदा। दो अलग-अलग स्थानों पर मासूमों के साथ दुष्कर्म (Rape) की घटना हुई। घटना मेें एक बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। पहली घटना हरदा (Harda) जिले में हुई, जहां एक पांच साल की मासूम लापता हो गई थी। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में आरोपी बच्ची को गंभीर हालत में घर के बाहर छोडक़र फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुष्कर्म करने वाले दो व्यक्तियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। दूसरी घटना सीहोर में हुई। यहां भी एक दरिंदे ने पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। घटना 13 दिसंबर की है। दो दिन पहले बच्ची ने घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों की शिकायत पर आरोपी विनोद माहेश्वरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved