
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक ही राजभवन पहुंच गए हैं. बिहार में सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने राजभवन पहुंचे हैं. साथ में मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद हैं. जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीधे राजभवन पहुंच गए हैं.
बता दें कि बिहार में तब और सरगर्मी तेज हो गई जब हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने ट्वीटर कर बिहार में खेला होने की सूचना दी थी. मांझी ने X पर लिखा, बंगला में कहते हैं, “खेला होबे”, मगही में कहतें हैं, “खेला होकतो” भोजपुरी में कहते हैं, “खेला होखी” बाकी तो आप खुद ही समझदार हैं… जीतन राम मंझी के इस ट्वीट के बाद अचानक ही बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved