img-fluid

Mumbai: गेटवे ऑफ इंडिया के पास से पकड़ी गई संदिग्ध बोट, 3 भारतीय हिरासत में

February 07, 2024

मुंबई (Mumbai)। अरब सागर (Arabian Sea) में गेटवे ऑफ इंडिया (Gateway of India) के पास मंगलवार को एक संदिग्ध बोट (Suspicious boat found) दिखाई देने से हड़कंप मच गया। मुंबई ((Mumbai) की समुद्र गश्ती पुलिस (sea ​​patrol police) तुरंत सक्रिय हुई और बोट को कब्जे में ले लिया। बोट में तीन भारतीय सवार थे जो तमिलनाडु के मछुआरे (fishermen of tamilnadu) हैं। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। हालांकि, पुलिस ने किसी आतंकी घटना की संभावना से इन्कार किया है, क्योंकि तीनों के पास से कोई हथियार नहीं मिला है। यह सवाल जरूर है कि समुद्री सुरक्षा को भेदकर कुवैती बोट गेटवे ऑफ इंडिया तक कैसे पहुंची।


  • पुलिस के अनुसार, अरब सागर में समुद्र तट से थोड़ी दूरी पर कुछ हलचल दिखाई दी। वॉच टावर से पता चला कि भारतीय जल क्षेत्र में कोई संदिग्ध बोट घुस आई है। मुंबई पुलिस की एक पेट्रोलिंग टीम ने बोट को रोका और तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर उन्हें कोलाबा पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया। पुलिस ने अवैध घुसपैठ का मामला दर्ज कर संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है।

    नेवी, कोस्टगार्ड और कोस्टल पुलिस ने की संयुक्त पूछताछ
    गेटवे ऑफ इंडिया के पास संदिग्ध बोट मिलने से 26/11 के आतंकी हमले की याद ताजा हो गई। मामला संगीन होने के कारण भारतीय नौसेना, कोस्टगार्ड और कोस्टल पुलिस की संयुक्त टीम ने पूछताछ की। लेकिन, इस घटना से कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। मसलन, संदिग्धों ने कुवैत की समुद्री सीमा कैसे पार की और वह बोट लेकर मुंबई के अतिसंवेदनशील इलाकों में से एक ससून डॉक परिसर तक कैसे पहुंचे।

    सवाल यह भी है कि वे दक्षिण भारत के समुद्री तट पर जाने के बजाय गेटवे ऑफ इंडिया क्यों आए। पुलिस एक-एक करके हर पहलू की जांच कर रही है। तमिलनाडु पुलिस के जरिये उनके परिजनों से भी संपर्क की गई है।

    Share:

  • भारत में टीबी के मरीजों में 16 फीसदी की गिरावट, 8 साल में 8 लाख कम हुई संख्या

    Wed Feb 7 , 2024
    नई दिल्ली (New Delhi)। भारत (India) में टीबी के मामलों (TB cases reduced) में गिरावट देखी गई है। साल 2015 में एक मिलियन (One million in the year 2015) से घटकर यह आंकड़ा 2023 में 0.26 मिलियन (0.26 million in 2023) यानी कि पिछले आठ सालों में संख्या करीब आठ लाख कम हो गयी है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved