
इंदौर। इंदौर में पटवारी भर्ती (patwari recruitment) में हुए घोटाले के विरोध में इंदौर कलेक्ट्रेट कार्यालय (Collectorate Office) का घेराव किया गया। इस दौरान इंदौर कलेक्टर कार्यालय (Collectorate Office) के बाहर बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हुए। पटवारी भर्ती घोटाले की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग को लेकर छात्र संगठन ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर घेराव किया है। हज़ारों की संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहें हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ वाटर केनन वाहन की क्लेकटर कार्यालय तैनात किए गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved