
मुरैना। कांग्रेस के पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाह (Former MLA Ajab Singh Kushwaha) मामचौन में होने वाली मुख्यमंत्री (CM Mohan Yadav) की सभा में भाजपा में शामिल होंगे। अजब सिंह कुशवाह 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से विधायक बने थे। आपको बता दें कि अजब सिंह कुशवाह का दल बदल का इतिहास रहा है। वे पहले बसपा (BSP) से विधानसभा का चुनाव लड़े थे। इसके बाद वे भाजपा में आए और भाजपा से चुनाव लड़े। लेकिन जब 2018 में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो वे कांग्रेस से चुनाव लड़े। इसके बाद 2023 के चुनाव में भी कांग्रेस से चुनाव लड़े लेकिन वे हार गए। अब वे पुन: भाजपा की सदस्यता लेने जा रहे हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि मुरैना जिले में कुशवाह समुदाय अधिक है। इसलिए राजनीतिक दल इस वर्ग के नेताओं को अधिक महत्व देते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved