img-fluid

किसानों ने शंभू में रेलवे ट्रैक पर लगाया पक्का धरना, लुधियाना-अंबाला जाने वाली ट्रेनों के रूट किए गए डायवर्ट

April 18, 2024

पटियाला (Patiala) । संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने बुधवार दोपहर 12 बजे शंभू रेलवे स्टेशन (Shambhu Railway Station) पर ट्रैक पर पक्का धरना (Strike) लगा दिया। इस कारण लुधियाना से होकर अंबाला को जाने वाली और अंबाला से लुधियाना आने वाली ट्रेनों (trains) को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


  • किसानों के पक्के धरने के चलते रेलवे ने ट्रेनों को लुधियाना से अंबाला की तरफ जाने वाली ट्रेनों को साहनेवाल-चंडीगढ़-अंबाला रूट पर डायवर्ट कर चलाना पड़ा। इसी तरह इसी रास्ते से अंबाला से आने वाली ट्रेनों को चलाया गया। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को लुधियाना-गिल-धुरी-जाखल रूट से चलाया गया।

    उल्लेखनीय है कि किसान संगठन मांग कर रहे हैं कि किसान आंदोलन के चलते हरियाणा की पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए उनके तीन साथियों को तुरंत रिहा किया जाए। इसके साथ ही शंभू में धरना दे रहे किसानों के लिए पानी और बिजली की व्यवस्था की जाए।

    बुधवार को किसान जब शंभू रेलवे स्टेशन की और कूच कर रहे थे तो रास्ते में पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की लेकिन किसानों के मुकाबले पुलिस कर्मचारियों की कम संख्या के चलते किसान पुलिस से धक्का-मुक्की करते हुए रेलवे लाइनों पर बैठ गए।

    Share:

  • Bundesliga ड्रीम के साथ बिगहिट का सहयोग भारतीय फुटबॉल प्रतिभा के लिए एक नए युग का संकेत देता है

    Thu Apr 18 , 2024
    भारतीय फुटबॉल प्रतिभा को पोषित करने के एक अद्वितीय कदम के रूप में, BigHit, एक गतिशील बहु-खेल प्लैटफॉर्म, पलावा में 13-14 अप्रैल को Bundesliga Dream 13 राष्ट्रीय फाइनल्स को आयोजित किया गया था। इसमें लगभग 100 शहरों और 11 राज्यों से उत्कृष्ट 200 युवा फुटबॉल खिलाडय़िों के लिए अप्रतिम फुटबॉल कौशल प्रदर्शित करने का अवसर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved