
इंदौर। प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में आज एक बड़ा घटनाक्रम हो गया जब इंदौर लोकसभा (Lok Sabha) से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम (akshay kanti bam) ने अपना नामांकन (Enrollment) फॉर्म वापस ले लिया। इस घटनाक्रम के बाद अक्षय कांति बम के घर के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात कर दी गई है।
[relpost}
प्राप्त जानकारी के अनुसार अक्षय कांति बम द्वारा नामांकन फॉर्म वापस लेने के बाद कहीं कांग्रेस समर्थक उनके घर पर कोई हिंसक वारदात न कर दे इस बात को ध्यान में रखते हुए उनके निवास स्थान पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
अब कांग्रेस के सामने बड़ी विकट स्थिति निर्मित हो गई है। कांग्रेस के डमी प्रत्याशी का नामांकन पहले ही निरस्त हो चुका है। अब कांग्रेस के पास निर्दलीय का समर्थन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved