
इंदौर: इंदौर लोकसभा सीट (Indore Lok Sabha Seat) से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम (Akshay Kanti Bomb) कुछ दिनों पहले ही अपना नामांकन वापस लेकर BJP में शामिल हो गए हैं. उनके BJP में शामिल होने के बाद से ही सियासी पारा चढ़ा हुआ है. अब इस मामले में कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का दरवाजा खटखटाया है. इंदौर से सब्स्टीट्यूट कैंडिडेट और कांग्रेस नेता मोती सिंह पटेल ने अक्षय कांति बम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की है. माना जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में SC में सुनवाई होगी क्योंकि 13 मई को इंदौर सीट पर मतदान होना है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved