img-fluid

शारजाह फ्लाइट भी देर रात एक घंटे देरी से हुई रवाना

May 19, 2024

इंदौर। इंदौर से जुड़ी उड़ानों के लेट होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कल रात फिर इंडिगो एयर लाइंस की दिल्ली से इंदौर आकर वापस जाने वाली फ्लाइट ढाई घंटे लेट रही। इसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर शारजाह जाने वाली उड़ान भी देर रात एक घंटे देरी से रवाना हो सकी। विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयर लाइंस की फ्लाइट (6ई-2208) रात 9.55 बजे दिल्ली से इंदौर आकर 10.40 बजे वापस दिल्ली जाती है। लेकिन कल यह फ्लाइट तय समय से ढाई घंटे देरी से रात 12.33 बजे इंदौर पहुंची और यहां से यात्रियों को लेकर रात 1.20 बजे रवाना हुई। कंपनी ने इसे ऑपरेशनल कारणों से हुई देरी बताया।


वहीं सूत्रों की माने तो विमान में तकनीकी खराबी के चलते यह फ्लाइट सुधार के बाद देरी से इंदौर पहुंची। इसी तरह कंपनी का सुबह 6.35 बजे दिल्ली से इंदौर आकर 7.10 बजे वापस दिल्ली जाने वाला विमान भी दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी के चलते तीन घंटे देरी से आया था। वहीं रात को 10.35 बजे शारजाह से इंदौर आकर 12.10 बजे वापस शारजाह जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट भी तय समय से आधा घंटा देरी से आई और देर रात 1.10 बजे इंदौर से रवाना हुई। इसके साथ ही एलायंस एयर की रात की दिल्ली और इंडिगो की रात की मुंबई की उड़ान भी एक-एक घंटा देरी से आई व गई। सुबह से रात तक कई उड़ानों के लेट होने के कारण सैकड़ों आने और जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Share:

  • दर्जनों कॉलोनियों में आज रहा जलसंकट

    Sun May 19 , 2024
    जलूद में एयर वाल्व फटने क कारण 12 टंकियां पूरी तरह रही खालीं इन्दौर। कल शाम को जलूद (Jalud) में फाल्ट (fault) होने के कारण नर्मदा का पानी (Narmada water) इन्दौर (indore) सप्लाय नहीें किया जा सका, इसके चलते 12 टंकियां पूरी तरह खाली रहीं और 5 टंकियां आधी-अधूरी भर पाईं, जिसके चलते दर्जन कॉलोनियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved