img-fluid

कड़ी सुरक्षा में निकली भाजपा नेता मोनू कल्याणै की अंतिम यात्रा ,उमडा जनसेलाब

June 23, 2024

इंदौर। जेल रोड क्षेत्र में कल देर रात हुई भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनुकल्याणे की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपियों की तलाश मे कई संभावित ठिकानों छापा मार कार्रवाई की। हालांकि कातिलों का सुराग नहीं लग पाया है। प्रशासन ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर आज दोपहर भाजपा नेता की अंतिम यात्रा उसके ऊषा पाठक स्थित निवास से कड़ी सुरक्षा बीच निकली।

[elpost]

पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। यही नहीं इंद्र, वज्र बाहन को भी तेनात किया गया था। सुरक्षा का इंतजाम था। हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और मोनू के समर्थक अंतिम यात्रा में शामिल हुए। पूरे इलाके की दुकान बंद हो गई थी। रामबाग मुक्तिधाम में भाजपा विधायक गोलू शुक्ला,पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गी युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी मौजूद थे। जिन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग प्रशासन से की।

Share:

  • अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, रस्सी से गला घोटकर की थी महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    Sun Jun 23 , 2024
    इंदौर। घर से निकली एक महिला की निर्मम तरीके से हत्या करने के बाद उसके अलग-अलग टुकड़े कर दो अलग-अलग ट्रेनों में रखने वाले एक आरोपी को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। जीआरपी एसपी संतोष सिंह कोरी एवं थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया की बताया कि रतलाम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved