
निवाड़ी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के निवाड़ी जिले (Niwari district) के ओरछा (Orchha) में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सात साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बच्चा साइकिल चलाकर घर पहुंचा था, इस दौरान उसके सीने में दर्द शुरू हो गया। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जनकारी के अनुसार भाजपा महिला मोर्चा ओरछा मंडल की महामंत्री वर्षा दुबे (Varsha Dubey) का साल का बेटा राघव उर्फ हनी दुबे साइकिल चलाकर घर पहुंचा तो अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा। उस समय उसकी मां बाथरूम में थी। बच्चे ने मां को सीने में दर्द होने की जानकारी दी तो उन्होंने कहा कि वह पानी पी ले और लेट जाए। लेकिन, ऐसा करने के बाद भी उसका दर्द बंद नहीं हुआ, बल्कि और तेज होने लगा।
इसके बाद वर्षा आस-पास के लोगों को बुलाया और बेटे को अस्पताल लेकर गए। ओरछा के सरकारी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने राघवको झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इससे पहले परिजनों ने उसे ओरछा के तिगैला स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। पड़ोसी भगत परिहार ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय बच्चे के सीने में दर्द बढ़ता जा रहा था। वह जोर-जोर से चिल्ला रहा था। इस दौरान उसे उल्टी भी हुई और फिर उसकी सांसें थम गईं। मृतक की मां भाजपा महिला मोर्चा मंडल की महामंत्री बच्चे की मौत के बाद भाजपा के जिला अध्यक्ष अखलेश वर्षा दुबे से मिलने उनके घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा भी भाजपा के कई अन्य पदाधिकारियों ने भी शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं।
टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय से रिटायर्ड सीनियर चाइल्ड सर्जन डॉ. अशोक नायक ने कहा कि बच्चों को हार्ट अटैक आना अब कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि बच्चों का खानपान दिन-प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है, जिसे ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि जहर देने के बाद भी हार्ट अटैक आ जाता है। हालांकि, यह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा कि बच्चे के साथ क्या हुआ था। डॉ. नायक ने कहा कि बच्चों के खानपान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। माता-पिता बच्चों को जंक फूड से बचाएं। बच्चों को स्वस्थ भोजन और गाय का दूध देना चाहिए। जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास होता है। हार्ट अटैक की संभावना कम रहती है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved