
इंदौर। रात को बीआरटीएस की रैलिंग में कार सवार जा घुसे, जिन्हें लोगों की भीड़ ने बचाया। कार में चार युवक सवार थे। दो की हालत नाजुक बनी हुई है। विजय नगर पुलिस ने बताया कि देर रात की घटना है। रफ्तार से दौड़ रही कार बीआरटीएस की रैलिंग में अनियंत्रित होकर घुस गई, जिसमें सवार चारों युवक कार में फंस गए।
तीन युवकों को तो राहगीरों ने बाहर निकाला, लेकिन चालक कार का बोनट दबने से ड्राइविंग सीट पर फंस गया और क्रेन बुलाकर बोनट सीधा किया और फिर उसे बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पहचान नहीं हो पाई है। मेडिकल में ही साफ होगा कि युवक नशे में थे अथवा नहीं। गाड़ी नंबर के आधार पर भी उनकी पहचान की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved