
इंदौर। दीपावली (Diwali) के त्योहार के चलते आज से फूलों के बाजार (Flower markets) में भी तेजी आ गई है। शहर के हर क्षेत्र में फूलों की फुटकर बिक्री करने वाले नजर आ रहे हैं। घरों, दुकानों, मंदिरों और कार्यस्थलों पर सजावट और फूलों के लिए आज से फूलों की खरीदारी सुबह से शुरू हो गई है। अगले तीन से चार दिन शहर में गेंदा, गुलाब, कमल, सेवंती (Marigold, Rose, Lotus, Marigold) जमकर बिकेगा। हालांकि, सबसे ज्यादा मांग गेंदे की ही होगी। आम दिनों में सस्ता बिकने वाला गेंदा फिलहाल मंडी में 50 से 60 रुपए किलो बिक रहा है। कई इलाकों में फुटकर में गेंदे के फूल आज सुबह 150 रुपए किलो तक भी बिके। वहीं, माला 200 रुपए किलो तक बिकी। कमल 10 रुपए प्रति नग बिका।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved