
नई दिल्ली। नीति आयोग के एक फैसले को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश आगबबूला हो गए हैं। उन्होंने कोयला आधारित बिजली संयंत्रों में सल्फर डाइऑक्साइड कम करने वाले उपकरण लगाने पर रोक लगाने की सलाह पर नीति आयोग पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिजली संयंत्रों से निकलने वाले सल्फर से वायु प्रदूषण में काफी वृद्धि होती है। यह तर्क देना हास्यापद है कि इस तरह के उत्सर्जन से भारत में जन स्वास्थ्य को कोई चिंता नहीं है।
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि नीति आयोग ने कोयला आधारित बिजली संयंत्रों में सल्फर कम करने वाले उपकरण लगाने पर रोक लगाने का सुझाव दिया है। नीति आयोग के मुताबिक, कोयला आधारित बिजली संयंत्रों से निकलने वाले सल्फर डाइऑक्साइड (SO2) का उत्सर्जन वायु की गुणवत्ता को प्रभावित नहीं करता। इसलिए, इन संयंत्रों में सल्फर कम करने वाले उपकरण लगाने की जरूरत नहीं है। इस कदम से बिजली उत्पादन लागत को मैनेज किया जा सकता है। हालांकि, इस पर नीति आयोग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved