
उज्जैन। अक्टूबर का महीना शहर की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री और परिवहन विभाग के लिए बहुत ही खास रहा। अक्टूबर माह में उज्जैन में 2 हजार से ज्यादा वाहन बिके हैं। इसका सबसे बड़ा कारण अक्टूबर में नवरात्रि, दशहरा, पुष्य नक्षत्र और दीपावली का एक साथ होना था। इसके चलते पूरे माह ही वाहन शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
पार्किंग के प्रबंध नहीं
शहर में वाहनों की संख्या तो बढ़ रही है लेकिन व्यस्त इलाकों में वाहन पार्किंग के प्रबंध नहीं होने से यातायात गड़बड़ाता रहता है। बढ़ते वाहनों की संख्या को देखते हुए पार्किंग प्रबंधन भी जरूरी है।
परिवहन विभाग को हुई बंपर आय
वाहनों की बिक्री से जहाँ वाहन निर्माता कंपनियों और डीलर्स को बड़ा फायदा हुआ है, वहीं इन वाहनों से मिलने वाले करोड़ों के टैक्स से परिवहन विभाग भी मालामाल हो गया है। इससे परिवहन विभाग को अपना सालाना टारगेट पूरा करने में भी काफी मदद मिलेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved