
इंदौर। मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस घंटों में फिर दुष्कर्म के दो मामलों ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया। मुरैना के पोरसा गांव में घर में अकेली महिला को देख तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय महिला के परिजन विवाह समारोह में गए थे। अचानक ससुर के पहुंचने पर तीनों आरोपी भाग गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रामप्रताप चौहान, भानू तोमर और पवन तौमर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, वहीं मुरैना में ही मजदूरी के नाम पर महिला को ले गए आरोपी ने अपने दस दोस्तों के साथ रातभर उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर जब महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी। पति की शिकायत पर पुलिस ने सभी दस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved