img-fluid

कांग्रेस के मंडलम और ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौंसला

December 02, 2024

  • प्रभारियों ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को जाना और कमियाँ दूर करने की बात कही

उज्जैन। भोपाल से नियुक्त शहर कांग्रेस प्रभारी और सह प्रभारी ने रविवार को उज्जैन आकर पार्टी के मंडलम् और ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी और उन्हें दूर करने का वादा करते हुए सभी का हौंसला बढ़ाया।


प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारी अमित शर्मा और सह प्रभारी राजा चोकसे ने शहर की दोनों विधान सभाओं में ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित कर कांग्रेस नेताओं, ब्लॉक के सभी पदाधिकारी, मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष सहित ब्लॉक के अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बताया कि प्रभारी और सह ने बूथ स्तर पर बैठने वाले हर एक कार्यकर्ता से उनकी समस्या को जाना और उनकी परेशानियों को दूर करने की बात कही। उन्होंने जिला शहर कांग्रेस के ब्लॉकों में नई नियुक्तियों पर रोक लगाने के बारे में भी बताया। इस अवसर नेता प्रति पक्ष रवि राय, माया त्रिवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, वीरेंद्र गोसर, पं. श्रवण शर्मा, मुजीब सुपारी, रमेश परिहार, सतीश मरमट, संगठन मंत्री अजय राठौर, श्याम जटिया, चैन सिंह चौधरी, पार्षद छोटे लाल मंडलोई, सपना सांखला, अर्पित दुबे, परमानंद मालवीय, सुनील जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Share:

  • 'हमने आपको जमानत दी और अगले दिन आप मंत्री बन गए!' सुप्रीम कोर्ट ने सेंथिल बालाजी से जताई नाराजगी

    Mon Dec 2 , 2024
    नई दिल्ली। डीएमके (DMK) नेता वी सेंथिल बालाजी (V Senthil Balaji) को कैश-फॉर-जॉब घोटाले (Cash-for-Jobs Scams) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले (job Money Laundering Case) में जमानत मिलने के कुछ दिनों बाद तमिलनाडु सरकार में मंत्री (Minister) बनाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने भी हैरानी जताई। सोमवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved