
उज्जैन बनेगा विश्व रिकार्ड का साक्षी
उज्जैन। देशभर (India) में आज गीता जयंती (Gita Jayanti) पर्व मनाया जा रहा है। आज ही के दिन 5 हजार वर्ष पूर्व भगवान श्रीकृष्ण (lord krishna) ने कौरव-पांडव युद्ध (Kaurava-Pandava War) के दौरान अर्जुन (Arjun) को गीता का ज्ञान दिया था। उज्जैन में 5 हजार से अधिक आचार्य आज एक साथ गीता के तृतीय अध्याय कर्मयोग का सस्वर पाठ कर एक नया विश्व रिकार्ड बना रहे हैं। यह आचार्य भजन भी करेंगे।
गीता पाठ के दौरान शानदार बैंड की प्रस्तुति भी दी जाएगी। इसके पहले एक साथ ढाई हजार से अधिक आचार्यों ने गीता पाठ कर विश्व रिकार्ड बनाया था। विश्व रिकार्ड बनाने की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। कार्यक्रम में देशभर के आचार्यों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक भी हिस्सा ले रहे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गीता जयंती पर प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम का ऐलान किया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved