img-fluid

बर्फीले मौसम ने किया बेहाल… रात का पारा 4 से 5 डिग्री तक पहुंचा

December 17, 2024

जबलपुर। जिले में ठंड का अच्छा खासा प्रकोप देखने को मिल रहा है। रात में हाड़ कंपाने वाली ठंड से आम जनमानस प्रभावित हो रहा है। राजस्थान में प्रति चक्रवात निर्मित होने से तथा उत्तरी पूर्वी भारत से बर्फीली हवाएं चलने का असर अब समूचे प्रदेश में भी दिख रहा है। खासकर शहडोल, जबलपुर तथा भोपाल में तापमान में काफी गिरावट आ गई है। पचमढ़ी में एक डिग्री भोपाल में तीन और 4 के बीच तथा जबलपुर में 4 से 5 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटे तक भी ठंड से कोई राहत नहीं मिलेगी। 18 तारीख के बाद तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है। फिलहाल जबलपुर में 3. 6 डिग्री से नीचे रात का तापमान नहीं गिरा है जो अगले कुछ दिनों में गिरने की उम्मीद है। उत्तरी हवाएं 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। जिसकी वजह से ठंड का असर भी तेज हो गया है. शहर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Share:

  • वो साहब ही क्या... जो वक्त पर आ जाएं

    Tue Dec 17 , 2024
    समय 10 बजे से लेकिन आएंगे 12:30 के बाद, जनता के हिस्से में इंतजार, जनप्रतिनिधियों की भी नहीं सुनते, पूरा इंतजाम बेलगाम जबलपुर। निगम में अफसर और कर्मचारियों की लेटलतीफी कोई नई बात नहीं। लेकिन जहां पर कुछ विभाग ऐसे हैं जिनकी अधिकारी कर्मचारी अपना समय बांधकर रखे हुए हैं और 12:30 के बाद ही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved