img-fluid

दुकानदार को मारने के लिए चाकू लेकर पहुंचा युवक गिरफ्तार

December 30, 2024

इंदौर। इंदौर (Indore) के जूनी थाना क्षेत्र (Juni Police Station Area) की सिंधी कॉलोनी का इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक (Young Man) हाथों चाकू (Knife) लिए एक दुकानदार (Shopkeeper) को मारने (Kill) की कोशिश कर रहा था। मगर वक्त रहते आस पास के दुकानदारों ने आरोपी के हाथ से चाकू छुड़ा लिया। नहीं तो परदेशी पूरा थाना क्षेत्र जैसा हत्या कांड दोबारा हो जाता। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


  • दरअसल पूरी घटना इन्दौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की सिंधी कॉलोनी की है, जहां दो दुकानदारों की आमने सामने दुकान है। जिसमें एक दुकान पर काम करने वाला युवक सचिन कल्याण का रविवार को एक दुकान के सामने थूकने पर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया आरोपी चाकू लेकर दुकानदार को मारने पहुंच गया। वही आसपास के दुकानदार की सजगता से आरोपी के हाथ से बड़ी मुश्किल से चाकू छुड़ाया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है, बहरहाल पुलिस ने आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर लिया है।

    Share:

  • वित्त मंत्री ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ की पांचवीं बजट पूर्व बैठक, हितधारकों ने दिए सुझाव

    Mon Dec 30 , 2024
    नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को नई दिल्ली में उद्योग प्रतिनिधियों के साथ पांचवीं बजट-पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक आगामी केंद्रीय बजट 2025-26 की तैयारियों के हिस्से के रूप में आयोजित की गई। इस बैठक में वित्त मंत्री ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से सुझाव लिए। इन सुझावों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved