img-fluid

अहिल्या माता को नमन करने इंदौरियों का जनसैलाब राजबाड़ा पर उमड़ा

May 31, 2025

  • भव्य यात्रा निकाली, धार्मिक संगठन, महिला मंडलियों ने विभिन्न रूपों में दी सलामी

इंदौर। मां अहिल्या के 300वें जन्म जयंती महोत्सव पर आज राजबाड़ा परिसर में सैकड़ों की तादाद में इंदौरी माता अहिल्या को नमन करने पहुंचे। ढोल-मंजीरे, ताशे, हनुमंत पथक दल व नगाड़ों की ध्वनि के बीच युवा, बच्चे, महिलाएं व पुरुष मां अहिल्या की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते चल रहे थे। महिलाएं जहां नवारी और पैठनी साड़ी में सजकर आईं, वहीं युवाओं ने सफेद कुर्ते-पाजामे पहने। रंगबिरंगी पगड़ी में पुरुष खूब सज रहे थे। बच्चियों ने मां अहिल्या का वेश धरा तो बच्चे भी होलकरकालीन परंपरा की वेशभूषा में नजर आए।

मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन एवं देवी अहिल्या जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में आज राजबाड़ा पर मां अहिल्या के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया गया। महिलाएं माता के चित्र को हाथों में थामे नृत्य कर रही थीं तो पुरुष फूलों की बौछार करते नहीं थक रहे थे। दादू महाराज सहित कई धर्मगुरु इस आयोजन में शामिल हुए और मां अहिल्या के चरणों में पुष्प अर्पित किए। राजबाड़ा परिसर स्थित गणपति हॉल से लेकर पूरे परिसर में युवा और महिलाएं ही नजर आ रहे थे।


पहली बार मेट्रो में जाने का उल्लास भी नजर आया
आज मां अहिल्या के जन्मदिन पर महिलाओं को इंदौर की मेट्रो में सफर कराया जाएगा, जिसका उल्लास राजबाड़ा पर पहुंची महिलाओं में भी देखने को मिला। महिलाएं यहां मेट्रो में पहली बार सफर करने का आनंद भी लेंगी। उन्होंने बताया कि मां अहिल्या के जन्मदिन पर इंदौर को इतनी बड़ी सौगात मिली है। यह उनके साथ-साथ हम महिलाओं का भी सम्मान है कि शासन ने सबसे पहले महिलाओं को इस मेट्रो में बिठाने की तैयारी की है।

जुलूस ने प्रतिमा की परिक्रमा लगाई
शहर के विभिन्न क्षेत्रों से महिला मंडलों ने आकर जहां शानदार प्रस्तुति दी, वहीं ढोल-नगाड़े और मंजीरे-ताशे के साथ मां अहिल्या के परिसर की परिक्रमा की।

गणगौर का नृत्य भी किया महिलाओं ने
राजस्थानी महिलाओं ने अहिल्या प्रतिमा के सामने सिर पर गणगौर रख नृत्य किया।

Share:

  • 129 करोड़ में योजना 140 का भूखंड बेचने का बड़ा खेल हुआ चौपट

    Sat May 31 , 2025
    अग्रिबाण ब्रेकिंग… पहले सिंगल टेंडर नामंजूर करने और फिर अचानक मंजूरी का बोर्ड नोट हो गया तैयार, मगर कलेक्टर नेफिर से टेंडर बुलाने की बात कहकर बिगाड़ डाली सारी जमावट इंदौर, राजेश ज्वेल। बड़े ही सुनियोजित तरीके से योजना क्रमांक 140 में मौजूद आवासीय सवाणिज्यिक उपयोग का एक लगभग 60 हजार स्क्वेयर फीट का बेशकीमती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved