img-fluid

बंदूक की नोक पर मां-बेटे का अपहरण करने के मामले में पुलिस को लव जिहाद का शक

June 23, 2025

छतरपुर। धतरपुर (Chhatarpur) में एक महिला और बच्चे के अपहरण के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस इसे लव ट्राएंगल (love triangle) का मामला मान रही है।

दरअसल शनिवार दोपहर को लवकुशनगर थाना क्षेत्र के सुमेरी गांव से एक महिला और बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया था। आरोपी की पहचान संजय सिंह लोधी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक संजय सिंह के साथ कुछ लोग गाड़ी में आए और हवा में गोलियां चलाकर महिला और उसके बच्चे को अपने साथ ले गए।


एक रिपोर्ट के मुताबिक छतरपुर के एसपी अगम जैन ने बताया कि शुरुआती जांच में महिला और आरोपी के बीच पहले से संबंध होने का पता चला है। उन्होंने कहा, महिला का पति कथित तौर पर उनके बीच संपर्क को रोक रहा था। आरोपी महिला और बच्चे को ले गया और बाद में कुछ दूरी पर वाहन छोड़ दिया। पुलिस को शक है कि इसके आगे वे मोटरसाइकल से गए होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक घटना के दौरान महिला के पति हरिराम प्रजापति पर कथित तौर पर हमला किया गया और वह घायल हो गया।

रिपोर्ट के मुताबिक घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपियों के पास लाठियां थीं और कुछ लोग हथियारबंद थे। लवकुशनगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसकी जांच अधिकारी कर रहे हैं।

Share:

  • ईरानी सांसद की धमकी, कहा-'अमेरिका अपने सैनिकों के लिए ताबूतों का इंतजाम कर ले'

    Mon Jun 23 , 2025
    तेहरान। ईरान के सांसद कासेम रवांबख्श (MP Qasem Ravanbakhsh) ने परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हवाई हमलों के बाद कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को अमेरिकी सैनिकों के लिए ताबूतों का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू करने का आदेश देना चाहिए। कोम प्रांत के प्रतिनिधि रवांबख्श ने अमेरिका के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved