
न्यूयॉर्क। अमेरिका (America) के न्यूयॉर्क शहर (New York City.) के भीड़भाड़ वाले क्लब में रविवार तड़के गोलीबारी (Firing) हुई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की आयुक्त जेसिका टिश ने बताया कि हमलावर या हमलावरों ने स्थानीय समयानुसार तड़के करीब 3:30 बजे से पहले फायरिंग की। ब्रुकलिन के क्राउन हाइट्स (Crown Heights, Brooklyn) स्थित टेस्ट ऑफ द सिटी लाउंज (Taste of the City Lounge) में कई हथियारों से गोलीबारी की, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
जेसिका टिश ने प्रेस वार्ता में कहा, ‘न्यूयॉर्क शहर में हुई यह गोलीबारी की भयावह घटना है।’ उन्होंने कहा कि अधिकारी लाउंज से मिले कम से कम 36 खोखों और पास की एक गली में बंदूक मिली। इसे लेकर हम जांच कर रहे हैं।’ टिश के मुताबिक, गोलीबारी में घायल हुए लोगों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं और उनकी उम्र 27 से 61 साल के बीच है।
पिकनिक मनाकर लौट रहे लोगों पर गोलीबारी
दूसरी ओर, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिकनिक से लौट रहे दोस्तों के समूह पर अज्ञात बंदूकधारियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। घटना में शामिल लोगों पर शनिवार देर रात पेशावर से लगभग 65 किलोमीटर कोहाट जिले के उपनगरीय इलाके रेगी शिनो खेल में हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि वे टांडा बांध से अपने पैतृक गांव खरा घारी मुहम्मद जई लौट रहे थे, तभी हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की टुकड़ियों की सहायता से बचाव दल के अधिकारियों ने शवों और घायलों को कोहाट जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved