img-fluid

एयरपोर्ट पर भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत देखेंगे यात्री

September 26, 2025

  • यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टर्मिनल के हर हिस्से में लगाए 18 टीवी
  • प्रमुख मैचेस के समय स्पोट्र्स चैनल और बाकी समय चलाई जा रही न्यूज

इन्दौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए हाल ही में 18 बड़े टीवी स्क्रींस लगाए गए हैं। परसों एशिया कप के फाइनल में भारत-पाकिस्तान के बीच होने जा रही भिड़ंत को इन स्क्रींस पर यात्री आसानी से देखते हुए मजा ले सकेंगे।

एयरपोर्ट पर यात्रा को लेकर नियम है कि घरेलू उड़ानों में यात्रियों को फ्लाइट के समय से डेढ़ से दो घंटे पहले और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में तीन घंटे पहले पहुंचना होता है, ताकि वे समय पर सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर लें। इस सभी औपचारिकताओं में यात्रियों को आधे घंटे का ही वक्त लगता है, बाकी समय यात्री फ्लाइट का इंतजार करते हुए अकसर बोर होते हैं। इसे ही देखते हुए एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा और मनोरंजन के लिए टर्मिनल में सभी प्रमुख स्थानों पर 18 बड़े टीवी स्क्रींस लगाए गए हैं, जहां प्रमुख मैचेस के समय स्पोट्र्स चैनल और बाकी समय न्यूज चैनल चलाए जा रहे हैं।


65 इंच के 18 टीवी, 15 लाख का खर्च
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टर्मिनल में सभी प्रमुख स्थानों जैसे अराइवल और डिपार्चर हॉल, सिक्योरिटी होल्ड एरिया, वीआईपी लाउंज, चेक-इन एरिया, बोर्डिंग गेट्स, फूड एंड शॉपिंग जोन में टीवी स्क्रींस लगाए गए हैं। इनका साइज 65 इंच है और इन्हें लगवाने पर 15 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।

यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि
इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए 18 बड़े टीवी स्क्रींस लगाए गए हैं। इन पर यात्रियों के मनोरंजन और जानकारी के कार्यक्रम और मैच की स्क्रीनिंग की जा रही है। परसों होने वाले एशिया कप फाइनल में भी यात्रियों के लिए मैच दिखाया जाएगा। हमारे लिए यात्रियों की सुविधा और सेवा सर्वोपरि है, जिसके लिए हम आगे भी कई और चीजें करने जा रहे हैं। -विपिनकांत सेठ, एयरपोर्ट डायरेक्टर

Share:

  • लद्दाख हिंसा पर विपक्ष का केंद्र सरकार पर निशाना, केजरीवाल बोले- सत्ता के नशे में चूर है भाजपा

    Fri Sep 26 , 2025
    नई दिल्ली। लेह (Leh) में 24 सितंबर को हुई हिंसा के बाद लद्दाख (Ladakh) में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। राज्य के लोग केंद्र शासित प्रदेश को छठी अनुसूची में शामिल करने और राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस (Congress) नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश (Jairam Ramesh) और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved