img-fluid

इंदौर जा रही बस में लगी आग, कांच तोड़कर यात्रियों को निकाला गया बाहर

October 25, 2025

इंदौर। अशोकनगर जिले (Ashoknagar District) के ईसागढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों (Passengers) से भरी बस (Bus) में अचानक आग (Fire) लग गई। घटना के समय बस पूरी रफ्तार में चल रही थी। बस में मौजूद प्रधान आरक्षक अरविंद रघुवंशी ने जलने की गंध महसूस कर बस रुकवाई। इसकी वजह से समय रहते यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन उनका सारा सामान जलकर राख हो गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Agniban (@dainik_agniban)


  • जानकारी के अनुसार, टीकमगढ़ से आ रही बस अशोकनगर होकर इंदौर जा रही थी। अशोक नगर से पहले अचानक इंजन के पास से धुआं उठने लगा। बस की केबिन में मौजूद प्रधान आरक्षक अरविंद रघुवंशी ने खतरा भांपकर बस रुकवाया। तब तक आग भड़क चुकी थी। इससे यात्री घबरा गए और चीख-पुकार मच गई। प्रधान आरक्षक ने बस की खिड़कियों के कांच तोड़कर यात्रियों को तेजी से बाहर निकलने की जगह बनाई। बस में लगभग 55 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही दमकल वाहन और ईसागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण सामने नहीं आया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share:

  • रविवार का राशिफल

    Sun Oct 26 , 2025
    युगाब्ध-5126, विक्रम संवत 2082, राष्ट्रीय शक संवत-1947 सूर्योदय 06.17, सूर्यास्त 05.33, ऋतु – शरद कार्तिक शुक्ल पक्ष पंचमी, रविवार, 26 अक्टूबर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- अध्ययन-अध्यापन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved