img-fluid

देपालपुर में कॉलोनी का गेट भरभराकर गिरा, 4 से ज्यादा लोग घायल

November 06, 2025

इंदौर। इंदौर (Indore) के देपालपुर (Depalpur) में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक कॉलोनी का नव निर्माणाधीन गेट अचानक भरभराकर गिर गया। इस घटना में चार से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि यह कॉलनी पहले भी कई मामलों के कारण चर्चा में बनी रही है।

यह पूरा मामला सिग्नेचर लैंडमार्क कॉलोनी (Signature Landmark Colony) का है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को सिग्नेचर लैंडमार्ड का नव निर्माणाधीन गेट भरभराकर गिर गया। इस घटना में चार से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने प्रशासन को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया गया।


  • सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। गनीमत रही इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि यह कॉलोनी पहले भी कई मामलों के कारण चर्चा में बनी रही है। फिलहाल इस हादसे पर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी या कॉलोनीवासी का बयान सामने नहीं आया है।

    Share:

  • MP में बारिश से राहत, अब रातें होंगी ठंडी, अगले पांच दिन साफ रहेगा आसमान

    Thu Nov 6 , 2025
    भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में पिछले कई दिनों से जारी बारिश, आंधी और गरज-चमक का सिलसिला अब खत्म होने वाला है। मौसम विभाग (Meteorological Department) का कहना है कि अगले पांच दिनों तक आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड बढ़ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved