उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर उज्जैन पहुंचे हैं। वे अपने निर्धारित समय पर उज्जैन पुलिस लाईन स्थित हेलीपेड पर पहुंचे, जहां सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, बहादुरसिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव भी उज्जैन पहुंचे। हेलीपेड पर संभागायुक्त आनन्द कुमार शर्मा, आईजी राकेश गुप्ता, डीआईजी मनीष कपूरिया, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगवानी की।हेलीपेड पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का महापौर मीना जोनवाल, पूर्व सांसद प्रो. चिन्तामणि मालवीय, पूर्व विधायक शान्तिलाल धबाई, सतीश मालवीय, डॉ.नारायण परमार, माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अशोक प्रजापत, ओम जैन, बहादुरसिंह बोरमुंडला, विवेक जोशी, यूडीए के पूर्व अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, नगर निगम सभापति सोनू गेहलोत, इकबालसिंह गांधी, रूप पमनानी, केशरसिंह पटेल आदि जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved