
भोपाल। केंद्र की मोदी सरकार (Modi government) ने किसानों को एक और सौगात दी हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Prime Minister Crop Insurance Scheme) में दो संशोधन किए गए है। फसल बीमा का दायरा बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने यह जानकारी दी हैं। किसान लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि अगर जंगली जानवर फसलों को नुकसान पहुंचाते है तो इससे होने वाले नुकसान की भरपाई होगी। वहीं जलभराव के कारण भी फसल खराब होने पर नुकसान की भरपाई की जाएगी। ये दोनों नुकसान अब फसल बीमा योजना में कवर किए जाएंगे।
देशभर के किसान इसकी लंबे समय से मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में संशोधन किया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने कहा कि ‘प्रिय किसान भाइयों और बहनों नमस्कार, आज एक खुशखबरी दे रहा हूं। प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलों के नुकसान पर पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनाई है, लेकिन दो नुकसान इसमें कवर नहीं थे, जिसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी।’
केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि ‘एक जंगली जानवरों से होने वाला नुकसान और दूसरा अतिवृष्टि के कारण बाढ़ या जलभराव के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई की जाएगी। ये दोनों नुकसान को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में कवर किया गया है। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब देर मत कीजिए, जल्दी अपनी फसल का बीमा करवाइए।’
प्रदेश सरकारें यह तय करेंगी कि उनके राज्य में किन जंगली जानवरों से ज्यादा नुकसान होता है। किसान को नुकसान होने के 72 घंटे के अंदर फसल बीमा ऐप पर जियोटैग फोटो अपलोड करना पड़ेगा। इस ढांचे को वैज्ञानिक और पारदर्शी तरीके से बनाया गया है, ताकि किसानों का दावा समय पर निपटाया जा सके।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved