img-fluid

रोशन हुए चिराग अग्निबाण के आंगन में…शहर की हर नामचीन हस्ती को मुख्यमंत्री ने नवाजा

December 15, 2025

  • किसी में सफलता का सूरज नजर आया तो किसी ने रोशनी जमाने को बांटकर शहर का गौरव बढ़ाया

बिरला मौका… एक अभिनव दस्तूर… अग्निबाण का आंगन कल शहरभर के चिरागों से रोशन हो रहा था… इस महफिल में कई सफलता के आसमान का सूरज थे तो कई अपनी रोशनी जमाने में बांटने वाले उदार दानवीर… सफल उद्यमियों से लेकर दानदाताओं का ऐसा मजमा अग्निबाण ने इंदौर के होटल एसेंशिया में जमाया कि प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव भी ऐसी विधाओं के साथ मंच साझा कर शहर को गौरवान्वित करते नजर आए…उनके साथ इंदौर शहर के जनप्रिय नेता और प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद थे तो मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मंच की शोभा बढ़ा रहे थे…जिन हस्तियों को सम्मानित किया गया, उनमें इंदौर शहर का नाम पूरे देश में रोशन करने वाले सबसे धनी, सर्वाधिक आयकरदाता और देश के दानवीरों की सूची में 72वां स्थान रखने वाले विनोद अग्रवाल से लेकर सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी अर्जित करने के साथ समर्पित करने वाले प्रेम गोयल और शहर को मॉल कल्चर सिखाने वाले पिंटू छाबड़ा थे तो देश में सबके घर को साकार करने वाले ओमेक्स ग्रुप के संवाहक भी शामिल हुए…विनोदजी को राष्ट्र गौरव अवार्ड से सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें जहां भामाशाह की उपाधि दी, वहीं ताउम्र लोगों की सेवा करने वाले प्रेम गोयल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया…जैन समाज के अध्यक्ष विजय मेहता जैन-रत्न अवार्ड से नवाजे गए तो पिंटू छाबड़ा को अभिनव कार्यों के लिए एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया…

साहिल ग्रुप के नरेंद्र कंधारी, विपिन कंधारी ने ऊंची इमारतों की श्रंृखला स्थापित करने के लिए शिखर सम्मान पाया तो शहर को सुसज्जित सुविधायुक्त कालोनी कल्चर देने वाले ओमेक्स ग्रुप के विनीत शर्मा और संतोष पांडा को विजनरी अवार्ड से सम्मानित किया गया…मंच का सम्मान बढ़ाने के लिए शहर के इन उद्योगपतियों की हौसला-आफजाई के लिए खचाखच भरे हॉल में शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, मधु वर्मा, महेंद्र हार्डिया, शहर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, श्रवणसिंह चावड़ा, डॉ. निशांत खरे, सावन सोनकर, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, स्वप्निल कोठारी, निरंजनसिंह चौहान, मनोज मिश्रा, टीनू जैन, लक्की अवस्थी, विनोद पटेल, पंकज फतेहचंदानी, सुनील जोशी, मनोज मिश्रा सहित कई अतिथि मौजूद थे।


श्री विनोद अग्रवाल (राष्ट्र गौरव अवार्ड)
हरियाणा से इंदौर आकर 15 साल की उम्र में व्यवसाय की जिम्मेदारी संभालते हुए श्री विनोद अग्रवाल ने पूरी दुनिया में वो कीर्तिमान रचा, जिससे न केवल शहर और प्रदेश, बल्कि पूरा राष्ट्र गौरवान्वित हुआ। विनोदजी की अग्रवाल कोल ग्रुप दक्षिण अफ्रीका, सिंगापुर, इंडोनेशिया और नेपाल तक विस्तारित होकर 15 हजार करोड़ रु. का सालाना कारोबार करती है। विनोदजी जहां देश के शीर्ष करदाताओं में गिने जाते हैं, वहीं हरून रिच रिस्ट में मध्यप्रदेश के नंबर वन और देश के 328वें अमीर रहे। अर्जित करने उन्होंने जहां देश का रुतबा बढ़ाया, वहीं दान की सूची में भारत में 71वां स्थान हासिल किया। उनकी बालाजी सेवार्थ फाउंडेशन 9 राज्यों में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में काम करते हुए 50 लाख से ज्यादा लोगों की जिंदगी बेहतर बना रही है। ऐसे विनोदजी को राष्ट्र गौरव की उपाधि से सम्मानित किया गया।

श्री प्रेम गोयल लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड =
दया, दान, करुणा की मूर्ति श्री प्रेमचंद गोयल ने प्रसिद्धि व मंच से दूर रहकर सहज, सरल, विनम्र भाव रखते हुए शिक्षा, विवाह और स्वास्थ्य संबंधी मदद के साथ ही करीब 500 परिवारों को प्रत्येक माह नियमित राशन और जरूरत का सामान देने, विवाह में सहायता की। इसके साथ ही पिछले 70 वर्षों से लोगों की सहायता करने वाले प्रेम भैया को लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।

विजनरी अवार्ड – श्री विनीत शर्मा/संतोष पांडा (ओमेक्स ग्रुप)
देश के सर्वोच्च टाउनशिप डेवलपर एवं बिल्डर ओमेक्स ग्रुप ने पिछले 38 वर्षों में मध्यप्रदेश सहित देशभर के कई शहरों में लाखों परिवारों के अपने घर के सपने को साकार किया। ओमेक्स ग्रुप परियोजनाओं मेें टाउनशिप, मॉल और स्पोट्र्स काम्प्लेक्स शामिल हैं। ग्रुप के संतोष पांडा ने विजनरी अवार्ड प्राप्त किया।

जैन रत्न अवार्ड – विजय मेहता
जैन समाज के लिए स्वयं को समर्पित करने वाले विजय मेहता समाज को सशक्त बनाने में जुटे हैं। उन्होंने मंदिर निर्माण से लेकर सामाजिक रूप से सोशल ग्रुप फेडरेशन की स्थापना और समाज के लोगों की आर्थिक जरूरत पूरी करने के लिए अरिहंत को-ऑपरेटिव बैंक की स्थापना की। उन्हें जैन-रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया।

एक्सीलेंस अवार्ड – श्री पिंटू छाबड़ा
शहर में मॉल कल्चर की शुरुआत करने वाले पिंटूभाई के नाम से विख्यात श्री गुरजीतसिंह छाबड़ा ने टीआई मॉल से लेकर सी-21 और मल्हार मेगा मॉल की जहां बुनियाद रखी, वहीं होटल के क्षेत्र में कदम रखते हुए रेडिसन, सयाजी, शेरेटन जैसे विख्यात ब्रांड शहर को दिए, वहीं सूरत में टीजीबी होटल का संचालन कर रहे हैं। उन्हें एसेंशियल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

साहिल ग्रुप…नरेंद्र-विपिन कंधारी
साहिल ग्रुप आज शहर की ऊंची इमारतों का पर्याय बन चुका है। आधुनिक बहुमंजिला इमारतों की कतार खड़ी करने वाले साहिल ग्रुप में परिवार की तीन पीढिय़ां इंदौर को मेट्रो शहरों के समक्ष लाकर खड़ा करने में जुटी हुई हैं। हम उन्हें शिखर अवार्ड से सम्मानित कर रहे हैं।

कथक की मशहूर साधिका रागिनी मक्खर का मुख्यमंत्री ने सम्मान किया
विभिन्न मंचों से कथक की संस्कृति का पूरे देश सहित विश्व में नाम ऊंचा करने वाली साधिका रागिनी मक्खर का मुख्यमंत्री ने सम्मान किया। कार्यक्रम में रागिनी मक्खर के संस्थान नादयोग की कई साधिकाओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष गणेश वंदना सहित देवी स्तुति की अद्भुत प्रस्तुति देकर पूरे सभागार को मोहित किया था।

Share:

  • 4011 किलोमीटर बढ़ेगा इंदौर मेट्रोपॉलिटन एरिया, 60 हजार कैमरे लगेंगे

    Mon Dec 15 , 2025
    प्राधिकरण के स्टार्टअप और कन्वेंशन सेंटर के साथ हुकुमचंद मिल प्रोजेक्ट बनेगा देश के लिए मॉडल शहर में फ्यूचर रेडी सिस्टम अपनाया जाएगा इंदौर। एक बार फिर इंदौर मेट्रोपॉलिटन एरिया (Indore metropolitan area) में संशोधन किया गया है। मुख्यमंत्री (CM) डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved