
इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) का आज रविवार को इंदौर (Indore) में आगमन हुआ। वे इंदौर में मप्र पिकलबॉल ऐसोसिएशन (Pickleball Association) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात एयरपोर्ट के रास्ते में अचानक गाड़ी रुकवाई और कालानी नगर स्थित मौसा पराठा हॉउस में इंदौरी पोहा जलेबी (Poha Jalebi) और चाय का लुफ्त लिया। इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट के वर्कर्स के साथ सहज अंदाज में फ़ोटो भी खिंचवाए और उनका अभिवादन भी स्वीकारा। साथ ही रेस्टोरेंट के संचालक से आवश्यक चर्चा भी की। इस दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला और सुमित मिश्रा और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहें।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved