img-fluid

हरियाणा में आया भूकंप, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

December 21, 2025

डेस्क। भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न हिस्सों में भूकंप (Earthquake) की घटनाएं लगातार बढ़ती चली जा रही हैं। म्यांमार, तुर्की और अफगानिस्तान में बीचे दिनों आए भूकंप के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हुई है। लगातार हो रही भूकंप की घटनाओं के कारण लोगों के भीतर खौफ बढ़ता चला जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को दिल्ली से सटे राज्य हरियाणा (Haryana) में भी भूकंप आया है। रविवार को भूकंप के कारण हरियाणा के कुछ हिस्सों की धरती हिल उठी है।


राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से रविवार को हरियाणा में आए भूकंप के बारे में जानकारी दी गई है। जानकारी के अनुसार, रविवार को हरियाणा में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 दर्ज की गई है। ये भूकंप दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर महसूस किया गया और इसका केंद्र रोहतक में धरती से 5 किलोमीटर की गहराई में था। इस भूकंप के कारण अब तक किसी भी तरह से जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

Share:

  • सांवेर के विकास और प्रगति की गति अब रूकने वाली नहीं हैं- तुलसीराम सिलावट

    Sun Dec 21 , 2025
    इंदौर। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट (Tulsiram Silawat) के मुख्य आतिथ्य में सांसदद्वय शंकर लालवानी (Shankar Lalwani) और कविता पाटीदार (Kavita Patidar) ने रविवार को इंदौर (Indore) में सिंगापुर टाउनशिप रेलवे अंडरपास (Singapore Township Railway Underpass) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री सिलावट ने कहा कि सांवेर विधानसभा में अब विकास और प्रगति की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved