img-fluid

नीतीश का विकास मॉडल देख चकित हुए शशि थरूर, बोले- बिहार अब बदल चुका है

December 23, 2025

पटना । बिहार आए कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) नीतीश सरकार का विकास मॉडल देख चकित नजर आए। शशि थरूर ने नीतीश सरकार के कामकाज की तारीफ की है। शशि थरूर ने कहा कि बिहार में अब बिजली-पानी सबकुछ है और अब बिहार बदल चुका है। शशि थरूर ने राजगीर में नालंदा साहित्य उत्सव का उद्घाटन किया। यहां मीडिया से बातचीत में शशि थरूर ने कहा कि मैंने पहले सुना था कि बिहार के हालात ठीक नहीं है लेकिन अब बिहार बदल चुका है और यहां सबकुछ अच्छा है।


शशि थरूर ने कहा कि बिहार में बदलाव तो बहुत दिखते हैं। मैं बहुत साल पहले यहां नहीं आया था। सुना हूं कि हाल अच्छा नहीं था। आजकल तो वाकई अच्छा लग रहा है। आजकल तो रास्ते अच्छे लग रहे हैं। लोग रात के वक्त घऱ से बाहर हैं। बिजली चल रही है, पानी है, सबकुछ है। मेरे ख्याल में अच्छा लग रहा है। नालंदा विश्वविद्यालय को आगे ले जाना चाहिए। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की सरकार को पूरा समर्थन देना चाहिए।

शशि थरूर ने कहा कि नालंदा विरासत की स्थली रही है। मैंने 20 साल पहले लिखा था जब हमारे राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने कहा कि नालंदा को रिवाइव करना चाहिए। हमें 21वीं शताब्दी में कुछ अच्छा करना चाहिए।

राजगीर में नालंदा साहित्य उत्सव के दूसरे दिन सांसद डॉ. शशि थरूर ने कहा कि विश्वगुरु बनने के लिए भारतीय विश्वविद्यालयों को अभी लंबा सफर तय करना होगा। हमें अभी बुनियादी ढांचे और शोध पर बहुत काम करने की जरूरत है। हमारे पास दुनिया के 17 फीसदी दिमाग हैं। लेकिन, रिसर्च आउटपुट मात्र 2.7 फीसदी है। निजी क्षेत्र को भी शोध पर पैसा खर्च करना होगा।

Share:

  • ऑकलैंड में की सड़कों पर हुआ हिंदुस्तानियों का विरोध, लगाए गए नारे

    Tue Dec 23 , 2025
    न्यूजीलैंड। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड (New Zealand – Auckland) में सिख समुदाय के नगर कीर्तन का वहां के स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया. उन्होंने नगर कीर्तन (Nagar Kirtan) करने वालें सिखों का रास्ता रोका और सामने खड़े होकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि ये भारत नहीं बल्कि न्यूजीलैंड है, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved