
शाम से ठंड का असर बढ़ा, सुबह तक ठिठुरन
इन्दौर। पिछले चार दिनों से लगातार बढ़ता पारा कल रात से आज सुबह के बीच फिर गिरा। 24 घंटों (24 hours) में ही न्यूनतम तापमान (Minimum temperature) में 2 डिग्री (2 degrees) से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इसके कारण कल शाम से ही हवाओं में फिर ठंडक बढ़ी और आज सुबह तक ठिठुरन बनी रही।
उत्तर भारत में बर्फबारी वाली हवाएं आ रहीं इंदौर
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर भारत के कई इलाकों में हो रही बर्फबारी और उसी ओर से आ रही हवाओं के कारण तापमान में फिर गिरावट आई है। शुक्रवार से तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगा और पारा एक बार फिर 4 से 5 डिग्री के बीच जाने की संभावना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved