img-fluid

ठगा महसूस कर रहे ईरान के प्रदर्शनकारी… बोले- ट्रंप ने दिया धोखा, हमें बेवकूफ बना दिया

January 19, 2026

तेहरान। पिछले महीने के आखिरी में ईरान (Iran) की राजधानी तेहरान (Tehran) समेत कई शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन (Protest) की शुरुआत हुई। प्रदर्शनकारियों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) का जमकर समर्थन मिला, जिससे बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर गए, लेकिन समय बीतने के साथ ट्रंप के तेवर ढीले पड़ गए और सैन्य कार्रवाई से पीछे हट गए। प्रदर्शनकारियों पर सख्त कार्रवाई में हजारों लोगों की मौत की खबरों के बीच फिलहाल तेहरान में प्रदर्शन थम गए हैं। सीमित रूप से इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी तौर पर बहाल करने की भी रिपोर्ट्स सामने आईं। अब प्रदर्शन थमने के बाद ईरान के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्हें ट्रंप से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ट्रंप के नरम रुख अपनाने से वे काफी खफा हैं। भड़कते हुए कह रहे हैं कि ट्रंप ने उन्हें बेवकूफ बना दिया और धोखा कर दिया।


  • तेहरान के एक बिजनेसमैन ने टाइम मैगजीन को बताया, “इन 15 हजार लोगों की मौत के लिए ट्रंप जिम्मेदार हैं।” वह विरोध प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि क्योंकि कई प्रदर्शनकारी तब सड़कों पर उतरे जब उन्होंने ट्रंप की पोस्ट देखी कि अमेरिका तैयार है। अमेरिका ने इस्लामिक रिपब्लिक के साथ ईरानियों को इस तरह धोखा देने के लिए जरूर कोई डील की होगी। उसने कहा कि ट्रंप काफी बुरे हैं। सब गड़बड़ कर दिया। हमारे पैरों के नीचे से जमीन खींच ली। वहीं, देश छोड़ने के बाद इंटरव्यू देने वाले एक ईरानी ने कहा, “जब ट्रंप ने कहा कि ईरानी अधिकारियों ने उन्हें बताया है कि अब और हत्याएं और फांसी नहीं होंगी, तो सब हैरान रह गए। सब गुस्से में थे, वे बस यही कह रहे थे कि इसने हमारा इस्तेमाल तोप के चारे की तरह किया। ईरानियों को लगता है कि उनके साथ धोखा हुआ है, कि ट्रंप ने उन्हें बेवकूफ बनाया, उन्हें धोखा दिया।”

    ट्रंप ने पहले कहा सख्त कार्रवाई करेंगे, फिर किया धन्यवाद
    तेहरान की एक महिला ने कहा कि मैंने सारी उम्मीद छोड़ दी है। ट्रंप कुछ नहीं करने वाले। वह क्या करेंगे, उन्हें हमारी कोई परवाह नहीं है। बता दें कि प्रदर्शन के शुरुआत में ट्रंप काफी सख्त नजर आए थे और माना जा रहा था कि कभी भी ईरान पर अमेरिका कार्रवाई कर सकता है। लेकिन समय बीतने के साथ-साथ ट्रंप के तेवर भी कमजोर हो गए। उन्होंने ईरान के नेतृत्व को हिरासत में लिए गए 800 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को फांसी न देने के लिए धन्यवाद दिया। इसे इस बात के संकेत के रूप में देखा गया कि ट्रंप प्रशासन संभावित सैन्य कार्रवाई से पीछे हट सकता है। इससे पहले, ट्रंप ने प्रदर्शनकारी ईरानियों से कहा था कि मदद आ रही है और यदि प्रदर्शनकारियों की हत्या जारी रहती है या यदि ईरानी अधिकारी हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को फांसी देते हैं तो उनका प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

    Share:

  • बेटमा में चाय बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, 5 लोग घायल

    Mon Jan 19 , 2026
    ​इंदौर। सोमवार सुबह करीब बेटमा (Betma) के सागर कुटी, धर्मकुंज क्षेत्र में एक बड़ा हादसा (Major Accident) हो गया। घर में चाय (Tea) बनाने के दौरान गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) में अचानक ब्लास्ट (Blast) हो गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में परिवार के 5 सदस्य झुलस गए हैं। ​हादसे का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved