img-fluid

इंदौर: 13 साल के मासूम बालक की हत्या, आरोपी की मदद करने वाले माता-पिता और ताऊ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

February 03, 2026

इंदौर। इंदौर (Indore) के एमआईजी थाना (MIG Police Station) क्षेत्र में नाबालिग बालक (Minor Boy) के अपहरण (Kidneping) और हत्या (Murder) मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी रेहान के पिता अब्दुल शाकिर, मां शहज़ादी और ताऊ अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर अपराध (Crime) के बाद आरोपी की मदद करने, शव को छिपाने और अहम साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने का आरोप है।


  • जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद परिजनों ने आरोपी को बचाने की कोशिश की और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। फिलहाल एमआईजी थाना पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि हत्या के बाद किन-किन स्तरों पर साजिश रची गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे भी और खुलासे हो सकते हैं। नाबालिग की हत्या से जुड़े इस मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। आने वाले दिनों में जांच के बाद कई और अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

    Share:

  • धनुष की अगली बड़ी फिल्म में 4000 करोड़ी एक्ट्रेस की एंट्री

    Tue Feb 3 , 2026
    डेस्क: साउथ के स्टार धनुष ने कई तमिल सुपरहिट फिल्मे की हैं और तेलुगु में भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. वो अपने ‘कोलावेरी डी’ गाने से काफी फेमस हुए थे. हाल ही में धनुष की एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तेरे इश्क में’ आई थी, जिसमें उनके साथ कृति सेनन नजर आईं थी. इससे पहले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved