
नई दिल्ली. भारत (India) में अमेरिकी राजदूत (US Ambassador ) सर्जियो गोर ( Sergio Gor) ने सोमवार शाम को अपने आवास पर एक रिसेप्शन (Reception) का आयोजन किया, जिसमें राजनयिक (political) समुदाय, बिजनेस (business) सेक्टर और भारत और अमेरिका दोनों के प्रमुख पार्टनर शामिल हुए. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरन और भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फिन भी गोर के आवास पर हुए रिसेप्शन में शामिल हुए.
गोर ने भारत-अमेरिका साझेदारी की अपार संभावनाओं पर बात की. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “आज रात भारत के प्यारे दोस्तों, राजनयिक समुदाय, बिजनेस लीडर्स और अमेरिका के पार्टनर्स के साथ घर पर एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया. हमारे देशों के नए ट्रेड फ्रेमवर्क और गहरे होते रणनीतिक संबंधों के बीच, असली जादू इन व्यक्तिगत पलों में होता है, जहां विश्वास, विचार और साझा भविष्य का दिआ जलता है.”
इस दौरान उन्होंने एस जयशंकर, पीयूष गोयल और 75 से ज़्यादा राजदूतों को शुक्रिया भी कहा.
Hosted a warm reception at home tonight with dear friends from India, the diplomatic community, business leaders and partners from the US. Amid our nations' renewed trade framework and deepening strategic ties, the real magic happens in these personal moments—where trust, ideas,… pic.twitter.com/4PKa5upV70
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) February 9, 2026
इससे पहले दिन में, सर्जियो गोर ने सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से बातचीत की. सोशल मीडिया पोस्ट में गोर ने कहा, “एक शानदार मीटिंग रही. आगे बहुत सारे मौके हैं. आपके साथ काम करने के लिए बहुत उत्सुक हूं.”
सेमीकंडक्टर और AI पर चर्चा…
रिसेप्शन से पहले राजदूत गोर ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से हुई मुलाकात में सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण और सप्लाई चेन को मजबूत करने पर चर्चा हुई. वैष्णव ने उम्मीद जताई कि ‘एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ में अमेरिका की तरफ से मजबूत भागीदारी देखने को मिलेगी, जिससे दोनों देशों के तकनीकी संबंध और गहरे होंगे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved