img-fluid

इंदौर: दादी से बच्ची ले जा रही मां को बता दिया बच्चा चोर

February 19, 2026

इंदौर। इन दिनों शहर में बच्चा चोरी की अफवाह सोशल मीडिया पर चरम पर है। यूजर्स बिना तस्दीक के कोई भी वीडियो शेयर करने से बाज नहीं आ रहे, जिससे लोग भ्रमित हो रहे हैं। अब पुलिस ऐसे लोगों पर सीधे कार्रवाई कर रही है। कल ही तीन लोगों पर केस दर्ज हुए हैं। खजराना में दो यूजर्स ने ऐसा ही किया। सडक़ पर एक महिला अपनी सास से बच्ची को जबरदस्ती छुड़ाकर ले जा रही थी। दोनों के बीच मारपीट भी हुई, लेकिन सास ने बच्ची को नहीं दिया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैला दी कि बच्चा चोर एक महिला दूसरी महिला से बच्चा चुराकर ले जा रही है और वीडियो को लोग शेयर करने लगे।


  • अलग-अलग लोग अलग-अलग मैसेज लिखकर वीडियो को आगे बढ़ाते गए। जैसे ही यह वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने इसकी जांच कराई। पता चला कि खजराना थाने में दुर्गाबाई ने एक केस दर्ज करवाया है कि उसकी बहू पिंकी उससे अलग रह रही है और बच्ची दादी के पास रह रही थी। पिंकी बच्ची को जबरदस्ती लेने आई थी। जांच में यह सत्यापित हुआ कि पिंकी बच्चा चोर नहीं, बल्कि बच्ची की मां है, जिसके बाद वीडियो को शेयर करने वाले दो सोशल मीडिया यूजर्स पर पुलिस ने केस दर्ज किया। इसी तरह राऊ में भी एक यूजर्स ने अफवाह फैलाई कि बच्चा चोर महिला को पकड़ा है, माता-पिता सतर्क रहें। हीरानगर में एक व्यक्ति को बच्चा चोर बता दिया, जबकि वह बच्चा चोर नहीं था।

    Share:

  • इंदौर में हवा-बारिश, आधी रात में बत्ती हुई गुल

    Thu Feb 19 , 2026
    इंदौर। आधी रात में अचानक बत्ती गुल हो जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, तकरीबन शहर के हर हिस्से में रात 1.45 से 3 बजे तक 10 मिनट से लेकर 1 घंटे तक अंधेरे की स्थिति रही। कुछ स्थानों पर बिजली इंजीनियरों के मुस्तैदी भी नजर आई। रात डेढ़ बजे हवा बारिश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved