
उज्जैन. महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (Mahakaleshwar Jyotirlinga) में भक्ति और आस्था का भावपूर्ण दृश्य उस समय देखने को मिला जब महाराष्ट्र (Maharashtra) से पधारे श्रद्धालु योगेश खाड़े जी एवं श्रीमती शर्मिला खाड़े जी ने बाबा महाकाल (Baba Mahakal) को 2.5 किलो वजनी शुद्ध चांदी का छत्र (2.5 kg silver umbrella) अर्पित किया। यह अर्पण प्रातःकालीन भस्म आरती के उपरांत विधि-विधान से संपन्न हुआ।
जानकारी के अनुसार, यह छत्र अर्पण ओम गुरुजी और राघव गुरु जी की प्रेरणा से श्रद्धाभावपूर्वक समर्पित किया गया। भस्म आरती में सहभागिता के पश्चात खाड़े दंपति ने मंदिर प्रशासन की निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप पूजन कर बाबा महाकाल के श्रीचरणों में चांदी का छत्र अर्पित किया।
मंदिर प्रशासन के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु नियमित रूप से बाबा महाकाल के दर्शन हेतु उज्जैन पहुंचते हैं और अपनी श्रद्धा अनुसार अर्पण करते हैं। महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं द्वारा समर्पित यह 2.5 किलो चांदी का छत्र गहन आस्था और समर्पण का प्रतीक है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved