img-fluid

अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच रातभर हुए जवाबी हमले, तालिबान सेना ने PAK में घुसकर 8 चौकियों पर किया कब्जा

March 03, 2026

काबुल। अफगानिस्तान (Afghanistan) और पाकिस्तान (Pakistan) की सीमा पर सोमवार रात से ही तनाव बढ़ गया है। अफगानिस्तान की तालिबान सेना (Taliban forces) ने डूरंड लाइन को पार कर पाकिस्तान के कई मिलिट्री पोस्टों (Military Posts) पर हमला किया और आठ चौकियों पर कब्जा कर लिया। अफगान रक्षा मंत्रालय के डेप्युटी प्रवक्ता सेदिकुल्लाह नुसरत ने बताया कि कंधार, जाबुल और खोस्त प्रांतों में यह कार्रवाई की गई, और झड़पें अभी भी जारी हैं।

सीमा पार हमला और तीन पाकिस्तानी सैनिकों की मौत
सूत्रों के मुताबिक कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक इलाके में अफगान सैनिकों ने तीन पाकिस्तानी पोस्ट पर कब्जा किया। इस दौरान तीन पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और एक को जिंदा पकड़ लिया गया। जाबुल और खोस्त में भी अन्य चौकियों पर कब्जा किया गया। अफगान सैन्य सूत्रों ने बताया कि तालिबान सेना ने सोमवार को पाकिस्तान के चार ड्रोन भी मार गिराए, जिनमें एक जाबुल के शामुलजई जिले में गिरा।


  • पाकिस्तान के मिलिट्री बेस पर अफगान एयर स्ट्राइक
    तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह कार्रवाई पाकिस्तान के हवाई हमलों के जवाब में की गई। अफगान एयर फोर्स ने रावलपिंडी, क्वेटा (बलूचिस्तान), खैबर पख्तूनख्वा और अन्य मिलिट्री बेसों को निशाना बनाया। अफगान बलों ने पक्तिका प्रांत के अंगूर अडा इलाके में पाकिस्तानी आर्मर्ड टैंक को भी नष्ट किया।

    जवाबी हमले और पाकिस्तानी सेना की भारी क्षति
    अफगान सेना के जवाबी हमलों में पाकिस्तान की सेना कई जगह पीछे हटने पर मजबूर हुई। तालिबान के अनुसार, अब तक 100 से अधिक पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं और 30 से ज्यादा चौकियों पर कब्जा किया गया है। हवाई हमलों के साथ-साथ जमीन पर भी अफगान बलों ने कई जवाबी ऑपरेशन किए, जिससे पाकिस्तान की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

    Share:

  • पाकिस्तान, वेनेजुएला और अब ईरान... क्यों सवालों के घेरे में हैं चीन में बने हथियार?

    Tue Mar 3 , 2026
    नई दिल्ली। दुनिया के कई देशों ने बीते एक दशक में चीन (China) से बड़े पैमाने पर हथियार खरीदे हैं। कम कीमत, तेज डिलीवरी और आसान फाइनेंसिंग के चलते चीन रक्षा बाजार में तेजी से उभरा है। लेकिन हाल के वर्षों में पाकिस्तान, वेनेजुएला और ईरान (Pakistan, Venezuela and Iran) जैसे देशों में चीनी हथियारों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved