img-fluid

अमेरिका में रहस्यमयी भूकंप के कई झटके, लोगों में फैली दहशत

March 03, 2026

डेस्क। ईरान के साथ युद्ध के बीच अमेरिका में रहस्यमयी भूकंप के झटके लगे हैं। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, रविवार सुबह अमेरिका के नेवादा राज्य में 4.3 तीव्रता के भूकंप महसूस किए गए। नेवादा के ग्रामीण इलाकों को भूकंप के झटकों ने हिला दिया। इससे लोगों में दहशत फैल गई। यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप के बाद ऑफ्टर शॉक भी आए।


  • नेवादा राज्य में पिछले कुछ दिनों से भूकंपों का सिलसिला थम नहीं रहा है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, टोनोपाह के पूर्वोत्तर इलाके में जहां अमेरिका का सीक्रेट टोनोपाह टेस्ट रेंज (जिसे ‘एरिया 52’ भी कहा जाता है) स्थित है। वहां पिछले तीन दिन से भूकंप आ रहे हैं।

    यूएसजीएस के अनुसार रविवार (1 मार्च) से अब तक कई भूकंप झटके दर्ज किए गए हैं, जिनमें से अधिकांश भूकंप के झटके 2.5 से ऊपर की तीव्रता वाले हैं। सबसे मजबूत झटका रविवार सुबह 4.3 मैग्नीट्यूड का है। इसका केंद्र टोनोपाह से लगभग 48 मील (77 किमी) पूर्वोत्तर में रहा।

    Share:

  • राज्यसभा चुनाव: नामांकन में बचे सिर्फ 1 दिन, बिहार की 5 सीटों पर अभी तक नहीं आई उम्मीदवारों की लिस्ट

    Tue Mar 3 , 2026
    नई दिल्ली। बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सरगर्मी चरम पर है। नामांकन प्रक्रिया में केवल एक दिन शेष है, लेकिन बिहार की 5 सीटों के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की औपचारिक घोषणा नहीं की है। भारत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved