img-fluid

ईरान पर हमलों को लेकर महबूबा मुफ्ती का प्रदर्शन, केंद्र की चुप्पी पर उठाए सवाल, कश्मीर को बताया ईरान के साथ

March 05, 2026

नई दिल्ली। ईरान (Iran) के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की मौत और तेहरान (Tehran) पर हुए हमलों को लेकर कश्मीर (Kashmir) में भी प्रतिक्रिया सामने आई है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पोस्टर जलाकर विरोध जताया।

महबूबा मुफ्ती ने भारत सरकार की चुप्पी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अभी तक सरकार ने न तो हमलों की निंदा की है और न ही ईरान के लोगों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है। उन्होंने भारत और ईरान के पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान ने हमेशा कश्मीर के मुद्दे पर भारत का साथ दिया है, जबकि कई अन्य मुस्लिम देश पाकिस्तान के पक्ष में खड़े रहे।

उन्होंने कहा कि जब भारत पर प्रतिबंध लगे थे, तब ईरान ने भारत को उधार पर तेल दिया था। ऐसे समय में जब वह देश संकट में है, तब भारत के नेतृत्व की चुप्पी निराशाजनक है।


  • उमर अब्दुल्ला सरकार पर भी सवाल
    पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की खामोशी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने श्रीनगर के सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी और पूर्व महापौर जुनैद अजीम मट्टू के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को तुरंत वापस लेने की मांग की।

    महबूबा ने आरोप लगाया कि पिछले तीन दिनों में विरोध प्रदर्शन में शामिल कई युवतियों समेत आम लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देश में हर व्यक्ति को विरोध जताने का अधिकार है और सभी को चुप रहने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।

    कश्मीर के लोगों ने जताया समर्थन
    महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर के लोग और दुनिया भर का मुस्लिम समुदाय ईरान के साथ खड़ा है। उन्होंने हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी बहादुरी को सलाम किया।

    साथ ही उन्होंने कश्मीरी युवाओं से अपील की कि वे अपना विरोध शांतिपूर्ण तरीके से जताएं। उन्होंने कहा कि कश्मीर की अर्थव्यवस्था और पर्यटन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहे हैं, इसलिए किसी भी तरह की हिंसा से नुकसान नहीं होना चाहिए।

    घाटी में सुरक्षा बढ़ाई गई
    प्रदर्शन और बढ़ते तनाव को देखते हुए श्रीनगर सहित घाटी के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शिया बहुल क्षेत्रों में विशेष रूप से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

    Share:

  • आज 'प्रेम-सेवा संकल्प दिवस' के रूप में अपना 67वां जन्मदिन मना रहे शिवराज... नागरिकों को देंगे ये सौगातें

    Thu Mar 5 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) गुरुवार को अपना 67वां जन्मदिन (67th Birthday) मनाएंगे और इस दिन को उन्होंने बेहद खास अंदाज में ‘प्रेम-सेवा संकल्प दिवस’ के तौर पर मनाने की घोषणा की है। इसके अंतर्गत वे अपने संसदीय क्षेत्रों के लोगों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved