img-fluid

राज्यसभा चुनाव : CM नीतीश कुमार के दिल्ली जाने से बिहार में बदलेगा सत्ता समीकरण, जानें…

March 05, 2026

नई दिल्ली. बिहार (Bihar) की सियासत (Politics) एक बार फिर नई करवट लेने जा रही है. मुख्यमंत्री (CM) नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के राज्यसभा (Rajya Sabha) जाने की चर्चा तेज है. माना जा रहा है कि वो गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन भर सकते हैं. नीतीश कुमार अगर राज्यसभा जाते हैं तो बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होगा. एनडीए को नया मुख्यमंत्री को चुनने के साथ-साथ पूरी सरकार का गठन फिर से एक बार करना होगा. ऐसे में बिहार में पावर ट्रांसफर के साथ रोल भी बदल जाएंगे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर जेडीयू की तरफ भले ही अभी आधिकारिक पुष्टि न हुई हो, लेकिन चर्चा तेज है कि गुरुवार को बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ वह भी राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. नीतीश कुमार अगर राज्यसभा जाएंगे तो बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और उपमुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा. बीजेपी का सीएम होगा तो जेडीयू से क्या फिर डिप्टीसीएम होगा, ऐसे तमाम सवाल लोगों के मन में बने हुए हैं.


  • बिहार में पांच महीने पहले ही नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को प्रचंड जीत विधानसभा चुनाव में मिली थी. कहा जा रहा है कि बिहार में सियासी सरगर्मी के बीच वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के वक्त ही सबकुछ तय हो चुका था, लेकिन चुनाव में नीतीश कुमार के नाम पर ही एनडीए को बड़ी सफलता मिली थी, इसलिए उन्हें 10वीं बार सीएम के रूप में शपथ दिलाई गई थी और बीजेपी से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री बनाए गए थे.

    बिहार में एनडीए सरकार के अभी छह महीने भी पूरे नहीं हुए कि नीतीश कुमार के दिल्ली जाने की चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि प्रदेश की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं. ऐसे में जेडीयू से नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा होली के दिन सामने आई.

    जेडीयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं. पत्रकारों ने विजय कुमार चौधरी से पूछा कि क्या नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं, तो चौधरी ने कहा कि इस पर बातचीत चल रही है. इस पर मुख्यमंत्री ही अंतिम निर्णय लेंगे.

    विजय कुमार चौधरी ने यह भी दोहराया कि नीतीश कुमार के पुत्र निशांत जल्द ही सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने वाले हैं. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि पार्टी प्रमुख कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने की स्थिति में उनका उत्तराधिकारी कौन होगा. ऐसे में नीतीश कुमार गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करते हैं तो फिर बिहार में नए तरीके से सरकार का गठन करना होगा, क्योंकि मुख्यमंत्री के पद छोड़ने के साथ ही पूरी सरकार का गठन करना होता है.

    बिहार में क्या पावर ट्रांसफर होगा?
    नीतीश कुमार अगर मुख्यमंत्री पद छोड़ते हैं और राज्यसभा जाते हैं तो एक बात तय है कि बिहार में बिहार में बीजेपी और जेडीयू की भूमिका पूरी तरह से बदल सकती है. अभी मौजूदा बिहार की एनडीए सरकार में सत्ता की कमान जेडीयू के पास है, नीतीश कुमार सीएम हैं और बीजेपी कोटे से दो उपमुख्यमंत्री हैं.

    नीतीश कुमार अगर दिल्ली जाते हैं तो फिर समझ लीजिए कि सत्ता का हस्तांतरण भी तय है. बिहार में सीएम की कुर्सी जेडीयू के बजाय बीजेपी के किसी नेता के हाथ में होगी. अगर बीजेपी नेता के सीएम बनने पर नई सरकार में जेडीयू कोटे से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं.

    बिहार में किसका क्या होगा रोल
    बिहार में बीजेपी अपना सीएम बनाती है तो जेडीयू से डिप्टीसीएम बनाए जा सकते हैं. चर्चा है कि बिहार में अगला मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा. नई सरकार के गठन की प्रक्रिया राज्यसभा चुनाव के नतीजे के बाद शुरू होगी. ऐसे में बीजेपी से बीजेपी की ओर से सीएम पद के लिए दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी और नित्यानंद राय के नाम की चर्चा हो रही है. इसके अलावा भी कई अन्य नाम के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन बिहार के सियासी इतिहास में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा.

    नीतीश कुमार के सीएम पद छोड़ने की चर्चा के साथ ही जेडीयू में निशांत कुमार के सीएम बनाने की मांग भी शुरू हो गई है. हालांकि राजनीति में एंट्री के साथ ही उन्हें उपमुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपे जाने की चर्चा है. ऐसे में सवाल है कि क्या नीतीश कुमार के सियासी उत्तराधिकारी के तौर पर जेडीयू से निशांत कुमार को डिप्टीसीएम बनाया जाएगा या फिर कोई दूसरा चेहरा होगा. इतना ही नहीं बीजेपी की तरह जेडीयू भी क्या दो डिप्टीसीएम बनाएगी. नीतीश के बेटे निशांत के अलावा दूसरा जेडीयू नेता कौन होगा, जिसे डिप्टीसीएम की कुर्सी सौंपी जाएगी?

    Share:

  • राजस्थान के कैथून में 5 हजार साल पुराना विभीषण मंदिर, दुनिया में केवल यहीं होती है रावण के भाई की पूजा

    Thu Mar 5 , 2026
    कोटा। राजस्थान (Rajasthan) के कोटा जिले (Kota district) के कैथून कस्बे में धुलेंडी के दिन सालाना पारंपरिक विभीषण मेला आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्य के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और मेले का उद्घाटन किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पिछले 45 सालों से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved