img-fluid

यूएई में फंसे लोगों को बड़ा झटका… शारजाह फ्लाइट 22 मार्च तक निरस्त

March 09, 2026

इन्दौर। अमेरिका-इजरायल (US-Israel) और ईरान (Iran) के मध्य चल रहे युद्ध के बीच यूएई (UAE) में फंसे इंदौर (Indore) सहित प्रदेश के लोगों को बड़ा झटका लगा है। 28 फरवरी से निरस्त चल रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह-इंदौर-शारजाह फ्लाइट को कंपनी ने 22 मार्च तक के लिए निरस्त कर दिया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट से भी इस फ्लाइट को हटा दिया है। इसके चलते वहां फंसे यात्रियों को दूसरे शहरों से होकर आना पड़ेगा।


  • शुरुआत में कहा गया था कि शारजाह एयरपोर्ट बंद होने के चलते इस फ्लाइट को बंद किया गया है, लेकिन अब शारजाह एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन शुरू हो जाने के बाद भी कंपनी ने इसका संचालन शुरू नहीं किया है, जबकि कई यात्रियों ने पहले 12 से 15 हजार में शारजाह से इंदौर के लिए टिकट बुक किए थे। अब इस फ्लाइट के बंद हो जाने के कारण जब दुबई या अन्य शहरों से भारत के प्रमुख शहरों तक आने वाली उड़ानों में टिकट तलाश कर रहे हैं तो इनकी कीमत 80 हजार से लेकर 1 लाख तक पड़ रही है।

    23 से बुकिंग खोली… इसका भी भरोसा नहीं
    कंपनी ने 22 मार्च तक की फ्लाइट को सिस्टम से हटा दिया है और अब 23 मार्च से बुकिंग की जा रही है, लेकिन अब भी भरोसा करना मुश्किल हो रहा है कि 23 से भी फ्लाइट चलेगी या नहीं।

    Share:

  • रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने रच दिया इतिहास, 800 करोड़ी ‘स्त्री 2’ को इस मामले में पीछे छोड़ा

    Mon Mar 9 , 2026
    मुंबई: इन दिनों अगर किसी फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वो रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की ‘धुरंधर 2’, जिसका इंतजार फैंस पिछले साल दिसंबर से ही पहले पार्ट की रिलीज के बाद से कर रहे हैं. 19 मार्च को ये इंतजार पूरा होने वाला है. एक बार फिर से सिनेमाई पर्दे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved