img-fluid

ओटीटी पर धमाल मचाएगी ये 22 फिल्में और सीरीज, 9 मार्च से 15 मार्च तक देखने मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट

March 10, 2026

नई दिल्‍ली । 9 मार्च से 15 मार्च 2026 के बीच ओटीटी (OTT) पर मनोरंजन (Entertainment) का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। जी हां, इस बार ओटीटी पर एक्शन, रोमांस और थ्रिलर का मिक्सचर देखने को मिलेगा। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जी5 और जियोहॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म्स पर 22 फिल्में और सीरीज (Movies and series) दस्तक देने वाली हैं। अगर आप भी वीकेंड पर घर पर बैठकर फिल्में-सीरीज देखने के शौकीन हैं तो ये ओटीटी कैलेंडर आपके लिए है।

9 मार्च

हैरी स्टाइल्स वन नाइट इन मैनचेस्टर
ओटीटी – नेटफ्लिक्स
कहानी – इसमें मशहूर सिंगर हैरी स्टाइल्स के शानदार कॉन्सर्ट की कहानी दिखाई गई है।

रूस्टर
ओटीटी – जियोहॉटस्टार
कहानी – स्टीव कैरेल ‘रूस्टर’ नाम की सीरीज से टीवी कॉमेडी में वापसी कर रहे हैं।

द सोसाइटी सीजन 2
ओटीटी – जियोहॉटस्टार
कहानी – मुनव्वर फारुकी और श्रेया कालरा का फेमस रिएलिटी शो ‘द सोसाइटी’ का दूसरा सीजन 9 मार्च से शुरू हो रहा है।

10 मार्च

वन पीस लाइव एक्शन सीजन 2
ओटीटी – नेटफ्लिक्स
कहानी – सीजन 1 में लुफी ने अपनी टीम बना ली थी। अब सीजन 2 की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी। लुफी और उसके साथी ‘ग्रैंड लाइन’ (Grand Line) में एंट्री लेने की कोशिश करेंगे।


  • 11 मार्च

    संकल्प
    ओटीटी – अमेजन एमएक्स प्लेयर
    कहानी – नाना पाटेकर और प्रकाश झा हैं। इसकी कहानी एक ऐसे नेता (नाना पाटेकर) के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक बड़ा बदलाव लाने का ‘संकल्प’ लेता है, लेकिन सिस्टम की कमियां और उसके अपने पुराने राज उसके रास्ते का रोड़ा बनते हैं।

    12 मार्च

    मेड इन कोरिया
    ओटीटी – नेटफ्लिक्स
    कहानी – ये एक ट्रैवल-डॉक्यूमेंट्री सीरीज है। इस शो में कोरिया के मशहूर खाने, वहां का फैशन, स्किनकेयर रूटीन और वहां के लोगों के रहन-सहन को करीब से दिखाया जाएगा।

    नानखटाई
    ओटीटी – शेमारू मी
    कहानी – ये गुजराती फिल्म है। इसकी कहानी एक बच्चे और उसके ग्रैंडपैरेंट्स के बीच के अटूट रिश्ते पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी जड़ों और सादगी को पीछे छोड़ते जा रहे हैं।

    नवाब कैफे
    ओटीटी – ईटीवी विन
    कहानी – फिल्म ‘नवाब कैफे’ उन लोगों के लिए एक ट्रीट है जिन्हें हैदराबाद की मिट्टी की खुशबू, वहां का जायका और पुरानी गलियों की कहानियों से प्यार है।

    वर्जिन रिवर सीजन 7
    ओटीटी – नेटफ्लिक्स
    कहानी – ‘वर्जिन रिवर’ का सातवा सीजन देखने से पहले छठवे सीजन की मुख्य बातों को जान लें। सीजन 6 का सबसे बड़ा ट्विस्ट यही था कि मैल (Mel) को अपने असली पिता, एवरेट रीड, का पता चलता है। शुरुआत में एवरेट उसे अपनाने से कतराते हैं, लेकिन सीजन के अंत तक वे मैल की जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो जाते हैं। सीजन 7 में उनके और मैल के बीच के रिश्ते की गहराई दिखाई जाएगी।

    13 मार्च

    एस्पिरेंट्स सीजन 3
    ओटीटी – अमेजन प्राइम वीडियो
    कहानी – तीसरे सीजन में अभ‍िलाष और संदीप भैया का एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े होंगे।

    जूटोपिया 2
    ओटीटी – जियो हॉटस्टार
    कहानी – ‘जूटोपिया’ के पहले सीजन में एक खरगोश (जुडी) और एक लोमड़ी (निक) ने मिलकर एक बड़ा केस सुलझाया था। दूसरे सीजन में जुडी हॉप्स और निक वाइल्ड, जूटोपिया पुलिस विभाग (ZPD) के पक्के पार्टनर बन जाएंगे। उन्हें एक अपराधी का पीछा करने का काम सौंपा जाएगा।

    द ताज स्टोरी
    ओटीटी – लायंसगेट प्ले
    कहानी – यह फिल्म भारत की सबसे मशहूर इमारत ‘ताजमहल’ से जुड़े एक कानूनी विवाद और उसके इतिहास पर आधारित है।

    लैंडलॉर्ड
    ओटीटी – जी5
    कहानी – ‘लैंडलॉर्ड’ एक्शन ड्रामा फिल्म है। ‘लैंडलॉर्ड’ की कहानी गांव की राजनीति और जमीन की लड़ाई के इर्द-गिर्द बुनी गई है

    पूकी
    ओटीटी – जी5
    कहानी – ‘पूकी’ एक मॉडर्न रॉम-कॉम है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आजकल के कपल्स छोटी-छोटी बातों पर एक-दूसरे को ‘पूकी’ कहते हैं, लेकिन असल जिंदगी की जिम्मेदारियों और गलतफहमियों के आते ही रिश्ते उलझ जाते हैं।

    नांगल
    ओटीटी – Sun NXT
    कहानी – ‘नांगल’ का मतलब ‘हम’ होता है। ये एक इमोशनल फैमिली ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में कोई बड़ा विलेन या मार-धाड़ वाला एक्शन नहीं है। इसकी ताकत इसकी सादगी है। यह हमारे और आपके घरों में होने वाली छोटी-छोटी बातों, तकरार और प्यार की कहानी है।

    रिसॉर्ट
    ओटीटी – जियोहॉटस्टार
    कहानी – इस सीरीज की कहानी वेत्री नाम के एक हाउसकीपिंग स्टाफ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ज्यादा पढ़ा-लिखा तो नहीं है, लेकिन खाना बनाने में गजब का हुनर रखता है। उसका सपना एक बड़ा शेफ बनने का है।

    फंकी
    ओटीटी – नेटफ्लिक्स
    कहानी – इसमें कोमल नाम के एक नए और थोड़े अतरंगी फिल्म डायरेक्टर की कहानी दिखाई है। उसका सपना है एक बड़ी फिल्म बनाने का, लेकिन उसका तरीका और उसकी हरकतें सबको मुसीबत में डाल देती हैं।

    भारत महासयुलाकु विग्न्याप्ति
    ओटीटी – जी5
    कहानी – इसमें शादीशुदा जिंदगी की रोजमर्रा की समस्याओं को बड़े ही मजाकिया ढंग से पेश किया गया है। इसकी कहानी उन पतियों के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी पत्नियों की छोटी-छोटी आदतों से परेशान हैं और पत्नियां जो अपने पतियों को सुधारने की कोशिश में लगी रहती हैं।

    14 मार्च
    अंधा प्यार 2.0
    ओटीटी – जी5
    कहानी – इसकी कहानी एक ऐसे प्रेमी जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक-दूसरे के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब अतीत का कोई गहरा राज उनके सामने आता है।

    15 मार्च

    मैड फॉर इच अदर
    ओटीटी – जियोहॉटस्टार
    कहानी – ये दो ऐसे लोगों की कहानी है जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, लेकिन किस्मत उन्हें बार-बार एक ही मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है।

    द फैमिली मैकमुलन
    ओटीटी – जियोहॉटस्टार
    कहानी – ये सीरीज तीन भाइयों और उनके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी तब शुरू होती है जब मैकमुलन परिवार के तीनों भाई एक लंबे समय के बाद अपने पुश्तैनी घर में वापस आते हैं।

    द मैडिसन
    ओटीटी – जियोहॉस्टार
    कहानी – ‘द मैडिसन’ की कहानी स्टैसी मैडिसन (मिशेल फिफर) नाम की एक महिला की है, जो न्यूयॉर्क की चकाचौंध वाली जिंदगी छोड़कर मोंटाना की खूबसूरत, लेकिन शांत वादियों में बसने का फैसला करती है।

    Share:

  • तेहरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला.... ट्रंप का दावा- पूरी तरह तबाह हुई ईरानी सेना

    Tue Mar 10 , 2026
    तेहरान। अमेरिकी (American) और इजरायली (Israeli) ने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को ईरान की राजधानी तेहरान (Tehran) पर अब तक का सबसे भीषण हमला करते हुए 20 से अधिक भारी धमाके किए. शहर के पश्चिमी हिस्सों में हुए इन हमलों के दौरान करीब आधे घंटे तक बमवर्षक विमानों की गूंज सुनाई देती रही, जिससे कई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved