
इंदौर। काम से घर लौट रहे एक ठेकेदार (Contractor) की बाइक (bike) से गिरने से मौत हो गई। उसकी नरवल (Narwal) तरफ साइड चल रही थी, वहां से लौटते समय वह हादसे का शिकार हुए। पुलिस हादसे को लेकर जांच कर रही है।
बाणगंगा इलाके के राम नगर के रहने वाले 30 साल के पूनमचंद पिता मोहन मकान निर्माण काम की ठेकेदारी से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि कल दोपहर को वह बाइक पर सवार होकर साइड से घर लौट रहा था। मौनी बाबा आश्रम के पास उसकी बाइक स्लीप हो गई और वह गिर गया, उसे गंभीर चोटें आई थी। राहगीरों ने उसके मोबाइल से उसके घर पर फोन लगाया। परिजन मौके पर पहुंचे तो पूनमचंद बेहोश था, उसे नजदीक के एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे घर ले जाने को कहा, वह घर आकर सो गया, फिर उसकी दोबारा तबीयत बिगड़ी तो परिजन दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल पूनम के परिवार में पिता और छोटा भाई है।
दो माह पहले हुआ था तलाक
पूनमचंद की शादी 7 साल पहले हुई थी। पत्नी से उसका विवाद चल रहा था, जिसके चलते 2 माह पहले ही उसका पत्नी से तलाक हो गया। दोनों की एक बेटी है, जो पत्नी के साथ रहती है।
उज्जैन में लगा युवक को करंट चली गई जान
एक युवक को उज्जैन में करंट लग गया और उसकी जान चली गई। कृष्णबाग कॉलोनी के 21 साल के मनीष को उज्जैन के नीलगंगा इलाके में करंट लग गया, उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मनीष अपने साथी हरिओम और हनुमान के साथ उज्जैन में बिजली की केबल डालने का काम करने के लिए गया था। वह सीढ़ी के सहारे ऊंचाई पर चढक़र केबल डाल रहा था, तभी पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से उसे करंट लग गया, कंरट का झटका इतना खतरनाक था कि मनीष सीढ़ी से नीचे गिर गया और उसके साथी अचेत अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई।
आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने दी जान
आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक युवक ने जान दे दी। एमआईजी इलाके के 32 साल के आकाश पिता नरेंद ने घर में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि वह टेलर था। परिजन ने बताया कि आर्थिक तंगी से वह जुझ रहा था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved