img-fluid

इंदौर में विवाद के बाद पेंट हाउस मालिक ने 2 को कुचल, एक महिला की मौत

March 26, 2026

इंदौर। हर दिन नए लोगों को पेंट हाउस (Penthouse) किराए (Rents) पर देने से परेशान लोगों ने जब आपत्ति लेते हुए पेंट हाउस की लाइट बंद कर दी तो पेंट हाउस मालिक के बेटे ने तेज रफ्तार (High Speed) से कार (Car) दौड़ाकर बिल्डिंग में ही रहने वाली एक इंजीनियर महिला (Woman ) के साथ ही बिल्डिंग के चौकीदार की पत्नी पर चढ़ा दी। घटना में महिला इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि चौकीदार की पत्नी भी घायल हुई है।



  • एमआर-11 स्थित शिव वाटिका सागर टाउनशिप के समृद्धि एनक्लेव बिल्डिंग में कुलदीप चौधरी नामक व्यक्ति का पेंट हाउस है। कुलदीप इस पेंट हाउस को एयर बीएनबी ऐप के माध्यम से हर दिन अलग-अलग लोगों को किराए से देता था, जिसका रहवासी विरोध करते थे। रहवासियों का कहना है कि यहां अकसर लोग आते-जाते हैं, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध रहती हैं। कई दिनों से कुलदीप चौधरी और उसके परिवार से रहवासियों का विवाद चल रहा था। कल किसी ने पेंट हाउस की लाइट बंद कर दी तो कुलदीप अपनी पत्नी और बेटे के साथ मौके पर पहुंचा। विवाद बढ़ा तो कुलदीप के 18 वर्षीय बेटे मोहनिस ने अपनी कार दौड़ाकर पहले बिल्डिंग के चौकीदार की पत्नी को टक्कर मारी और कुछ देर बाद दोबारा कार बिल्डिंग में लेकर दौड़ाते हुए आया तो रहवासी इन्फोसिस की साफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को चपेट में ले लिया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शंपा की मौत हो गई। शंपा के दो मासूम बच्चे हैं। वे 13 मार्च को ही बिल्डिंग में रहने के लिए आए थे।

    Share:

  • ठेका अवधि खत्म होने पर ठेकेदार बची शराब सस्ते में बेचेंगे, इंदौर में लगेगी शराब की सेल

    Thu Mar 26 , 2026
    इंदौर। आबकारी विभाग (Excise Department) द्वारा फरवरी अंत से प्रदेश की शराब दुकानों (Liquor shops) की नीलामी की जा रही है। खरीदार न मिलने के कारण दुकानों की कीमतों को 15त्न तक कम कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर मौजूदा शराब ठेकेदार (Liquor Contractor) ठेका अवधि खत्म होती देख सस्ती शराब बेच रहे हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved