
नई दिल्ली: खराब मौसम (Bad weather) के चलते मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) का विमान एक घंटे तक हवा में चक्कर लगता रहा, कई प्रयासों के बाद विमान को कोलकाता एयरपोर्ट (Kolkata Airport) पर उतारा गया. ममता बनर्जी ने गुरुवार दोपहर बीरभूम के पांडवेश्वर में एक बैठक की थी. इसके बाद उनका विमान आंदल से रवाना हुआ. विमान को एयरपोर्ट पर 4:10 बजे लैंड करना था.
बताया जा रहा है कि इससे पहले विमान समय पर कोलकाता में लैंड करता, आंधी-तूफान और तेज बारिश शुरू हो गई. विमान राणाघाट, कैखाली, सोनारपुर और डायमंड हार्बर के ऊपर चक्कर लगा रहा है. मौसम विभाग ने पहले ही इसका अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई थी कि कोलकाता ही नहीं बल्कि उत्तर-24 परगना के एक बड़े क्षेत्र में मौसम खराब रहेगा.
एक घंटे बाद हो सकी लैंडिंग
एयरपोर्ट की जो रडार इमेज आई है उसमें देखा जा सकता है कि विमान जो शुरू में कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरने में असमर्थ रहा, सीधे नादिया की ओर चला गया. फिर विमान को दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना की ओर ले जाया गया. इसके बाद विमान को कोलकाता में उतारा गया.
चुनाव को लेकर बंगाल का सियासी पारा हाई
बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर बंगाल का सियासी पारा हाई है. सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर तीखे हमले कर रहा है. इसी कड़ी में सीएम ने उत्तर बंगाल से अपने अपने प्रचार अभियान का आगाज करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों के मतदान अधिकार को छीनने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है.
एसआईआर से मतदाताओं में डर
जलपाईगुड़ी जिले के मैनागुड़ी और ठाकुरनगर क्षेत्र में बुधवार को रैलियों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, एसआईआर से मतदाताओं में भय उत्पन्न हो रहा है. चुनाव आयोग, बीजेपी और केंद्र सरकार संविधान का पालन नहीं कर रहे. बीजेपी के साथ काम करने वालों को राजनीतिक परिणाम भुगतने होंगे. चुनाव के बाद बीजेपी के साथ काम करने वालों को एक घोषणापत्र जारी करना होगा, जिसमें लिखा होगा कि वो बीजेपी भाजपा का समर्थन नहीं करते हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved